{"_id":"698e1bb9f006894bc604a2ac","slug":"pac-barber-attacked-three-named-ayodhya-news-c-97-1-ayo1005-142991-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: पीएसी के नाई पर जानलेवा हमला, तीन नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: पीएसी के नाई पर जानलेवा हमला, तीन नामजद
Thu, 12 Feb 2026 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Thu, 12 Feb 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। कोतवाली अयोध्या के मणि पर्वत के पास पीएसी में तैनात नाई पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामले में तीन लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
रायबरेली के सहजपुरा क्षेत्र के रौला, सहजौरा निवासी श्यामू वर्मा ने बताया कि वह 35वीं वाहिनी पीएसी, बी दल, लखनऊ में अस्थायी तौर पर नाई के पद पर नियुक्त हैं। उनका कैंप मणि पर्वत के पास स्थित है। 10 फरवरी की रात लगभग आठ बजे वह दूध पीने जा रहे थे। इसी बीच हलकारा का पुरवा निवासी अक्षय, अभिषेक यादव और गंगाराम का पुरवा निवासी नितेश यादव ने उनके ऊपर रॉड से जानलेवा हमला कर दिया।
शोर मचाने पर लोगों को जुटता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों ने शराब के नशे में वारदात को अंजाम दिया है।