फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Overloaded tractor-trolleys are running like death on the roads

Ayodhya News: सड़कों पर मौत बनकर दौड़ रहीं ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉलियां

Mon, 22 Dec 2025 08:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 22 Dec 2025 08:59 PM IST
विज्ञापन
Overloaded tractor-trolleys are running like death on the roads
8- सड़कों पर दुर्घटनाओं को न्योता दे रही है ओवरलोड ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली- संवाद
पूरा बाजार। क्षेत्र की सड़कों पर ईंट लदी ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉलियां लगातार जानलेवा साबित हो रही हैं। तेज रफ्तार में फर्राटा भरती यह ट्रॉलियां न केवल यातायात नियमों की अनदेखी कर रही हैं, बल्कि आए दिन गंभीर हादसों को भी जन्म दे रही हैं। इसके बावजूद पुलिस और परिवहन विभाग की ओर से अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा सकी है।
विज्ञापन


हर दिन सैकड़ों की संख्या में ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉलियां थाना महाराजगंज और पुलिस चौकी पूरा बाजार क्षेत्र से होकर गुजरती हैं। बीते वर्षों में इन वाहनों से कई हादसे हो चुके हैं। पांच जनवरी 2024 को ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से जगलाल निषाद की मौत हो गई थी। तीन सितंबर 2024 को बंसी लाल की जान भी ऐसे ही हादसे में चली गई। 18 फरवरी 2023 को सरायरासी में एक बाइक सवार की ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर में मौत हो गई थी। 17 जुलाई 2020 को पूरा बाजार में ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से मीना गौड़ और उनके नवजात की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


10 अप्रैल 2019 को राम सुरेश की मौत ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से हुई थी। जबकि तीन सितंबर 2017 को पूरा बाजार में बोलेरो और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में चार लोगों की जान चली गई थी। लगातार हो रहे इन हादसों के बावजूद प्रशासन की अनदेखी के कारण ओवरलोड ट्रॉलियां बेलगाम दौड़ रही हैं। अधिकतर ट्रैक्टर-ट्रॉलियां टांडा से होते हुए महबूबगंज, दिलासीगंज, मया बाजार और पूरा बाजार से गुजर कर अयोध्या शहर तक पहुंचती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिर्फ कृषि कार्यों तक सीमित रखने का है आदेश

स्थानीय लोगों का आरोप है कि वाहन स्वामियों की पुलिस थाना और चौकी स्तर पर मजबूत पकड़ के चलते कार्रवाई नहीं हो पा रही है। जबकि प्रदेश सरकार ने स्पष्ट निर्देश जारी कर ट्रैक्टर-ट्रॉली का प्रयोग केवल कृषि कार्यों तक सीमित रखने और व्यावसायिक उपयोग पर सख्त प्रतिबंध लगाने के लिए कहा है। सरकारी आदेशों के बावजूद क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली का इस्तेमाल मिट्टी, बालू, ईंट और लकड़ी की ढुलाई के लिए धड़ल्ले से किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed