{"_id":"6a7e0a4085042044b7086aa5","slug":"over-35-million-devotees-arrived-in-ayodhya-in-a-fortnight-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-156333-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: एक पखवाड़े में अयोध्या पहुंचे 35 लाख से अधिक श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: एक पखवाड़े में अयोध्या पहुंचे 35 लाख से अधिक श्रद्धालु
विज्ञापन
अयोध्या। सावन मास में अयोध्या धाम में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। अब तक 35 लाख से अधिक श्रद्धालु श्री रामलला के दर्शन कर चुके हैं। पिछले वर्ष की तुलना में यह संख्या 10 फीसदी अधिक है। देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे हैं।
वे श्री रामलला के दर्शन-पूजन के साथ प्रमुख मंदिरों में पूजा-अर्चना कर रहे हैं। भगवान शिव के मंदिरों में जलाभिषेक भी किया जा रहा है। प्रत्येक शनिवार और रविवार को एक लाख से अधिक श्रद्धालु अयोध्या धाम पहुंच रहे हैं। सावन मास के पहले सोमवार को करीब तीन लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
दूसरे सोमवार को यह संख्या बढ़कर लगभग छह लाख हो गई। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस ने व्यापक व्यवस्थाएं की हैं। भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा और यातायात पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। प्रमुख मंदिरों, घाटों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में लगातार निगरानी हो रही है। श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन के लिए यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित रखा गया है। पेयजल, चिकित्सा, स्वच्छता, शौचालय और प्रकाश जैसी आवश्यक सुविधाएं भी सुनिश्चित की गई हैं।