फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Opposition forgot Indian culture in hunger for power: Brijesh Pathak

सत्ता की भूख में भारतीय संस्कार भूल गया विपक्ष : बृजेश पाठक

Sat, 30 Aug 2025 10:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 30 Aug 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
Opposition forgot Indian culture in hunger for power: Brijesh Pathak
18- राजसदन में स्वर्गीय बिमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र को नमन करते डिप्टी सीएम- सोशल मीडिया
अयोध्या। उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक शनिवार को अयोध्या पहुंचे। रामलला व हनुमानगढ़ी में हाजिरी लगाई। इसके बाद उन्होंने राजसदन जाकर राम मंदिर ट्रस्ट के वरिष्ठ सदस्य स्व. बिमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र को श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि देने के बाद डिप्टी सीएम ने मीडिया से बातचीत में कहा कि कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और आरजेडी सत्ता की भूख में भारतीय संस्कारों को तिलांजलि दे चुके हैं।
विज्ञापन

बिहार की राजनीति पर विपक्ष को घेरते हुए कहा कि हाल ही में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए जिस तरह की अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया है, वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। विपक्ष के लोग लगातार भाषाई संयम खो रहे हैं। कभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अपशब्द बोले जाते हैं, तो कभी उनकी दिवंगत मां के खिलाफ अभद्र भाषा का उपयोग किया जाता है। यहां तक कि गृहमंत्री अमित शाह को भी अशोभनीय शब्दों से नवाजा गया। कहा कि इस तरह की भाषा को न भारत स्वीकार करेगा और न बिहार के लोग।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भी डिप्टी सीएम ने निशाना साधा और कहा कि उन्हें अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। जनता की समस्याओं से उनका कोई सरोकार नहीं है। सत्ता को केवल परिवार तक सीमित करना उनका मकसद रहा है। संभल हिंसा पर उन्होंने कहा कि रिपोर्ट पेश कर दी गई है और अब कानून के तहत सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन के बाद डिप्टी सीएम बृजेश पाठक से सीएमओ की कार्रवाई को लेकर शिकायत हुई। आरोप लगा कि सीएमओ अस्पतालों को सील करने के कुछ दिन बाद ही खोल देते हैं। इस पर डिप्टी सीएम ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी। इसमें जो भी दोषी मिलेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed