{"_id":"67b9dba3a5fce4606408ff64","slug":"only-aadhaar-card-and-business-card-should-be-considered-as-passes-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-125333-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: आधार कार्ड व व्यापारिक कार्ड को ही पास माना जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: आधार कार्ड व व्यापारिक कार्ड को ही पास माना जाए
Sat, 22 Feb 2025 07:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sat, 22 Feb 2025 07:43 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। अयोध्याधाम के रामपथ व उससे जुड़ी गलियों में बैरियर व बैरिकेडिंग से अयोध्या की जनता आजिज आ चुकी है। अमर उजाला ने शनिवार के अंक में आजीविका पर बैरिकेडिंग...शीर्षक से खबर प्रकाशित कर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया था। खबर छपने के बाद शनिवार को ही कलेक्ट्रेट में मंडलायुक्त गौरव दयाल व डीएम चंद्र विजय सिंह ने व्यापारियों के साथ बैठक की। बैठक में कहा गया कि स्थानीय लोगों के आधार कार्ड व व्यापारिक कार्ड को ही पास माना जाए।
महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने बताया कि मंडलायुक्त से वार्ता की गई है। सुझाव दिया गया है कि गलियों के सामने लगाए गए स्थायी बैरियर हटाकर पोर्टेबल बैरियर लगाए जाएं। थोड़ी-थोड़ी देर पर उन्हें खोलकर आने-जाने की सुविधा दी जाए। विद्यार्थियों, रोगियों और अन्य प्रकार के जरूरतमंदों को आने-जाने की सुविधा अनिवार्य रूप से मिलनी चाहिए। शामिल व्यापारियों ने भी कुछ सुझाव दिए। कहा गया कि लता चौक से श्रीराम अस्पताल के बीच में लगी बैरिकेडिंग चार जगह खोली जाए। वहां बाहरी फोर्स के साथ लोकल फोर्स की भी तैनाती हो। स्थानीय लोगों के आधार कार्ड व व्यापारिक कार्ड को ही पास माना जाए। विभिन्न बाजार में जो दुकानें बंद पड़ी हैं, उसका खोलवाया जाए। मंडलायुक्त ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया है।