{"_id":"68efc273f0f1b7e2b00719bc","slug":"online-booking-for-ram-temple-darshan-is-full-even-before-deepotsav-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-136723-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: दीपोत्सव से पहले ही राम मंदिर दर्शन की ऑनलाइन बुकिंग फुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: दीपोत्सव से पहले ही राम मंदिर दर्शन की ऑनलाइन बुकिंग फुल
Wed, 15 Oct 2025 09:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Wed, 15 Oct 2025 09:19 PM IST
विज्ञापन
24- बुधवार को सजा रामलला का विग्रह-ट्रस्ट
अयोध्या। दीपोत्सव की आभा में नहाने से पहले ही अयोध्या में भक्तों की उमंग अपने चरम पर है। भगवान श्रीराम के दरबार में दर्शन की ऑनलाइन बुकिंग 29 अक्तूबर तक पूरी तरह फुल हो चुकी है। देश-विदेश से आ रहे श्रद्धालु राम मंदिर ट्रस्ट की वेबसाइट के माध्यम से पास बुक कर रहे हैं, जिससे अब स्लॉट्स में जगह मिलना लगभग असंभव हो गया है।
ट्रस्ट की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, इस बार ऑनलाइन बुकिंग का रिकॉर्ड बना है। कुछ ही घंटों में हजारों पास बुक हो गए। खास बात यह है कि रामदरबार दर्शन के लिए भी अलग से ऑनलाइन पास बुकिंग शुरू की गई है। राम दरबार के ऑनलाइन दर्शन के पास भी 29 अक्तूबर तक फुल हो चुके हैं। अब ऑनलाइन पास की सुविधा 29 अक्तूबर की रात 12 बजे ही शुरू हो पाएगी। भक्तों में उत्साह इतना है कि सामान्य दर्शन के साथ-साथ वीआईपी दर्शन स्लॉट्स के लिए भी जबरदस्त होड़ देखी जा रही है। कई श्रद्धालु विशेष पास पाने के लिए ट्रस्ट कार्यालय और हेल्पलाइन पर लगातार संपर्क कर रहे हैं।
श्रद्धालुओं को रामलला व राजाराम के सुगम दर्शन हो सके, इसके लिए राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से वीआईपी पास जारी किए जाते हैं। दो तरह के पास (सुगम व विशिष्ट) ऑफलाइन व ऑनलाइन जारी किए जाते हैं। रोजाना ऑनलाइन करीब 300 पास, जबकि ऑफलाइन करीब तीन हजार पास जारी किए जाते हैं। इसके अलावा आरती के लिए भी दोनों तरह से पास जारी होते हैं। यह पास कोई भी श्रद्धालु ट्रस्ट की वेबसाइट srjbtkshetra.org पर जाकर ऑनलाइन बुक कर सकते हैं।
विज्ञापन
दीपोत्सव के लिए 70 फीसदी होटल बुक
दीपोत्सव के साक्षी बनने के लिए देश भर से लोग अयोध्या आने को आतुर हैं। जिसके चलते अयोध्या धाम के 70 फीसदी होटल दीपोत्सव के तीन दिन पहले ही बुक चुके हैं। सभी ने 18 व 19 अक्तूबर के लिए बुकिंग कराई है। राम होटल अयोध्या के 90 फीसदी कमरे बुक हो चुके हैं। जबकि नारायणा होटल में भी बुकिंग के लिए रोजाना कॉल आ रही है। इसी तरह अयोध्या धाम स्थित सभी होटल व गेस्टहाउस में बुकिंग लगातार जारी है।