फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Online application process for UG and PG exams begins

Ayodhya News: यूजी और पीजी परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू

Sun, 26 Oct 2025 09:05 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 09:05 PM IST
विज्ञापन
Online application process for UG and PG exams begins
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में एनईपी-2020 के तहत स्नातक (बीए/बीएससी/बीकाम) तृतीय व पंचम सेमेस्टर और परास्नातक (एमए/ एमएससी/एमकाम) तीसरे सेमेस्टर की सत्र 2025-2026 की परीक्षा के लिए ऑनलाइन परीक्षा आवेदन पत्र भरे जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले सेमेस्टर से संबंधित छात्र/छात्राओं के ऑनलाइन परीक्षा आवेदन फार्म भरवाए जाने के लिए अलग से अधिसूचना शीघ्र जारी की जाएगी।
विज्ञापन


छात्र-छात्राओं की ओर से ऑनलाइन परीक्षा आवेदन पत्र भरने और परीक्षा शुल्क जमा करने की तिथि अंतिम 10 नवंबर निर्धारित है। ऑनलाइन परीक्षा आवेदन पत्र महाविद्यालय में जमा करने की अंतिम तिथि 11 नवंबर व ऑनलाइन परीक्षा आवेदन पत्र को संशोधित करने और परीक्षा आवेदन पत्र को सत्यापित करने की अंतिम तिथि 12 नवंबर तक निर्धारित की गई है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक विनय कुमार सिंह ने बताया कि यदि कोई महाविद्यालय निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा आवेदन पत्र सत्यापित नहीं करते हैं तो उसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित महाविद्यालय की होगी। ऐसे छात्र-छात्राओं को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। ऑनलाइन परीक्षा आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया के तहत सभी छात्र-छात्रा ऑनलाइन परीक्षा आवेदन पत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.rmlauexams.in पर भरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



परीक्षा नियंत्रक के अनुसार छात्र-छात्राएं प्रिंट किए गए ऑनलाइन परीक्षा आवेदन पत्र की दो प्रतियों पर हस्ताक्षर करने के बाद निर्धारित समय सीमा में महाविद्यालय में एक प्रति जमा करना सुनिश्चित करेंगे। एक प्रति अपने पास सुरक्षित रखेंगे। यदि किसी छात्र-छात्रा के परीक्षा आवेदन पत्र को पूरित करते समय कोई त्रुटि हो जाती है तो ऐसी दशा में अपने आवेदित परीक्षा आवेदन पत्र का महाविद्यालय के स्तर से संशोधन कराना सुनिश्चित करेंगे।


विश्वविद्यालय से सबद्ध सभी महाविद्यालयों को ऑनलाइन परीक्षा आवेदन पत्रों को प्रक्रिया के तहत सत्यापित करना होगा। यदि किसी छात्र-छात्रा के परीक्षा आवेदन पत्र में कोई त्रुटि है तो ऐसी दशा में संबंधित महाविद्यालय की ओर से परीक्षा आवेदन पत्र को संशोधित करने के बाद ही सत्यापित किया जाएगा। यदि किसी महाविद्यालय की ओर से त्रुटिपूर्ण परीक्षा आवेदन पत्र सत्यापित किया जाता है तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित महाविद्यालय व छात्र-छात्रा की होगी। महाविद्यालय ऑनलाइन परीक्षा आवेदन पत्र से संबंधित विद्यार्थियों की सत्यापित सूची परीक्षा विभाग में जमा कराना सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed