फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   One person died and three were injured when a car lost control and rammed into a trolley

Ayodhya News: बेकाबू होने से ट्राॅला में घुसी कार, एक की मौत, तीन घायल

Sat, 21 Feb 2026 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 21 Feb 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
One person died and three were injured when a car lost control and rammed into a trolley
फोटो-26- हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए- संवाद
अमानीगंज। खंडासा थाना क्षेत्र के अमानीगंज बाजार स्थित झबरा माइनर के पास शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार कार गन्ना लदे ट्रॉला में अनियंत्रित होकर पीछे से घुस गई। कार में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला चिकित्सालय में इलाज के दौरान घायल संदीप कुमार की मौत हो गई, जबकि तीन घायलों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन



अमानीगंज बाजार के महात्मा गांधी चौराहे के पास स्थित एक मैरिज लॉन में रौनाही क्षेत्र के सोहावल बाजार निवासी सुधीर कुमार की बरात आई थी। मैरिज लॉन में बरात छोड़ने के बाद अन्य वाहनों के चार चालक दूल्हे की कार लेकर कुछ खरीदारी करने के लिए अमानीगंज बाजार जा रहे थे, तभी रास्ते में बाजार के पूर्वी नाके पर झबरा माइनर के पास कार अनियंत्रित होकर गन्ना लदे ट्रॉला में घुस गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और वह सौ मीटर तक घिसटती हुई चली गई। दुर्घटना में कार सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची खंडासा पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान रौनाही के खिरौनी निवासी संदीप कुमार की मृत्यु हो गई। दुर्घटना में घायल रौनाही के ललकी पांडेय का पुरवा निवासी उदय तिवारी, कुर्मी का पुरवा निवासी हर्षित वर्मा, सोहावल निवासी अशोक मौर्य का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतक और घायल सभी अलग-अलग वाहनों के ड्राइवर हैं।
विज्ञापन




प्रभारी निरीक्षक खंडासा सुरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलते ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed