फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   One killed, three injured in two accidents

Ayodhya News: दो हादसों में एक की मौत, तीन घायल

Sun, 05 Oct 2025 11:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 05 Oct 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
One killed, three injured in two accidents
भेलसर। कोतवाली रुदौली क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। शनिवार शाम लगभग साढ़े छह बजे रुदौली के जलालपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में दो युवक सहित युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन

स्थानीय लोग घायलों को सीएचसी रुदौली ले गए, जहां डॉक्टरों ने शुभम मिश्रा (22) निवासी ग्राम मुजफ्फरपुर, इंद्रेश यादव (24) ग्राम चिरैधापुर निवासी की हालत गंभीर देख उन्हें रेफर कर दिया। हादसे में घायल शुभम की बहन का इलाज रुदौली सीएचसी में चल रहा है। वहीं दूसरी घटना रुदौली-अमानीगंज मार्ग पर ग्राम मिर्जापुर के निकट हुई। रुदौली नगर के मोहल्ला कायस्थाना निवासी युवक मोहम्मद शारिक (30) बाइक समेत शनिवार की रात लगभग 11 बजे अमानीगंज से घर लौटते समय अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गए।
विज्ञापन

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह बाइक से उछलकर तालाब में जा गिरे। डूबने से उनकी मौत हो गई। सुबह स्थानीय लोगों ने जब तालाब के पास क्षतिग्रस्त बाइक देखी तो शक हुआ। पास जाकर देखा तो युवक पानी में डूबा हुआ मिला। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शारिक को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली ले गई,जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह दुर्घटना प्रतीत हो रही है। परीक्षण रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटनास्थल पर बाइक के फिसलने और ब्रेक के निशान भी मिले हैं, जिससे स्पष्ट होता है कि नियंत्रण खोने के बाद ही यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed