{"_id":"699c765b2575f523b308f2ef","slug":"on-rang-panchami-saints-played-holi-with-their-deities-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-143845-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: रंग पंचमी पर संतों ने आराध्य संग खेली होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: रंग पंचमी पर संतों ने आराध्य संग खेली होली
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Mon, 23 Feb 2026 09:16 PM IST
विज्ञापन
27- रंग पंचमी पर भगवान को अबीर-गुलाल व फूल अर्पित करते महंत रामनरेश शरण व अन्य- संवाद
Link Copied
अयोध्या। फाल्गुन शुक्ल पंचमी अर्थात रंग पंचमी पर कनक भवन प्रांगण स्थित मंदिर श्रीलालसाहब दरबार में फूलों और अबीर-गुलाल की होली खेली गई। दरबार के वर्तमान महंत रामनरेश शरण के संयोजन में संतों ने आराध्य संग होली खेली। महोत्सव में तपोवन मंदिर रांची झारखंड के महंत ओम प्रकाश शरण का भी सानिध्य रहा। महंत रामनरेश शरण ने मंदिर में विराजमान भगवान के विग्रह को अबीर-गुलाल व पुष्प अर्पित कर जैसे ही महाआरती उतारी संत व भक्त एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर नृत्य करने लगे। इस अवसर पर अयोध्यानगरी के नामचीन संगीतज्ञों ने होलीकोत्सव से संबंधित गीत गाकर उत्सव में चार-चांद लगा दिया। महंत रामनरेश शरण महाराज ने बताया कि संतों का हर उत्सव अपने आराध्य के साथ होता है। इसलिए हम अपने उत्सव की शुरुआत आराध्य के चरणों में श्रद्धा निवेदित कर करते हैं। मंदिर में रंग पंचमी पर होली उत्सव की परंपरा है। सदियों की इसी परंपरा का निर्वहन पूरे भव्यता से किया जाए। शास्त्रों के अनुसार रंग पंचमी को बुरी शक्तियों पर जीत पाने का पर्व कहा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।