{"_id":"664e2b72b0ab685fe405048a","slug":"old-man-riding-bike-dies-due-to-collision-with-bolero-ayodhya-news-c-97-1-ayo1005-114226-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार वृद्ध की मौत
Wed, 22 May 2024 10:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Wed, 22 May 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
खजुरहट। बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के शेरपुर पारा बाजार में प्रयागराज हाईवे पर एफसीआई गोदाम के पास मंगलवार की शाम हुई सड़क दुर्घटना में वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा है।
सुल्तानपुर से अयोध्या की तरफ जा रही तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में शेरपुर पारा निवासी बाइक चालक शिवप्रसाद वर्मा (65) गंभीर रूप से घायल हो गए। बोलेरो चालक बोलेरो सहित मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने घायल को सीएचसी बीकापुर पहुंचाया, जहां इमरजेंसी में तैनात डॉ. धर्मेंद्र रंजन जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मृतक शिव प्रसाद वर्मा सहकारी समिति के सेवानिवृत्त सचिव थे।
बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद दोपहर बाद शव जब घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के बड़े पुत्र रेलवे में तैनात हैं, छोटा पुत्र अभी पढ़ाई कर रहा है। गांव के छायाराम वर्मा ने बताया कि शिवप्रसाद वर्मा हेलमेट लगाए थे। टक्कर लगने के बाद हेलमेट निकलकर सड़क पर गिर गया। इसके चलते सिर और सीने में गंभीर चोट आई थी। प्रभारी निरीक्षक लालचंद सरोज ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।