फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Officials Able to Resolve Only One Case During Thana Diwas

Ayodhya News: थाना दिवस में अधिकारी निकाल सके महज एक मामले का समाधान

Sat, 25 Apr 2026 11:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 25 Apr 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Officials Able to Resolve Only One Case During Thana Diwas
इनायतनगर थाने में सुनवाई करते अ​धिकारी।
अयोध्या। जिले के सभी पुलिस थानों में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान राजस्व संबंधी अधिकतर शिकायतें आईं, जिनका प्राथमिकता पर निस्तारण कराने का निर्देश दिया गया। इसके लिए पुलिस और राजस्व की संयुक्त टीम बनाई गई।
विज्ञापन

तारुन प्रतिनिधि
के अनुसार समाधान दिवस में सात मामले पेश किए गए, जिनमें एक का निस्तारण हो सका। थाना प्रभारी देवेंद्र पांडेय ने बताया कि पुलिस से संबंधित एक मामले का मौके पर निराकरण करा दिया गया। हालांकि, राजस्व विभाग का कोई कर्मचारी या अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा, जिसके कारण जमीन विवाद, पैमाइश व अन्य राजस्व से जुड़े मामलों का निस्तारण नहीं हो सका।
विज्ञापन

मिल्कीपुर प्रतिनिधि
के अनुसार थाना इनायतनगर में एसडीएम मिल्कीपुर सुधीर कुमार और एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने शिकायत सुनी। यहां 13 मामले पेश हुए, जिनमें एक का भी निस्तारण नहीं हो सका। रेवना की सीतापती ने बताया कि गाटा संख्या 807 के उत्तर तरफ चकमार्ग है, जिसकी लेखपाल ने सही नाप नहीं की है। एसडीएम ने राजस्व निरीक्षक को मामले के निस्तारण का निर्देश दिया। निमड़ी के जोखूराम, राजेश, रामसेवक, विश्राम ने बताया कि चकमार्ग संख्या 1038, 1049, 1051 पर अतिक्रमण है, जिससे आवागमन में परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना कुमारगंज में एसडीएम सुधीर कुमार ने थाना प्रभारी सुरेश कुमार पटेल के साथ शिकायत सुनी। यहां 10 मामले आए, जिनमें एक का भी निस्तारण नहीं हो सका। थाना खंडासा में क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर पियूष ने थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सोनकर के साथ सुनवाई की। यहां तीन मामले दर्ज किए गए।

बीकापुर प्रतिनिधि
के अनुसार कोतवाली परिसर में एसडीएम श्रेया और सीओ सुनील कुमार सिंह के समक्ष 18 मामले आए, जिनमें 13 मामले भूमि विवाद के थे। मौके पर एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका। भूमि विवाद और पैमाइश से संबंधित मामलों में एसडीएम ने पुलिस और राजस्व की संयुक्त टीम बनाकर निस्तारण का निर्देश दिया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक अमरेंद्र बहादुर सिंह, एसएसआई विजय प्रताप तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed