{"_id":"6ab8098eae7aaa6d0e0cbeee","slug":"nsg-team-reaches-ram-mandir-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-159619-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: राम मंदिर पहुंची एनएसजी टीम, परखी सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: राम मंदिर पहुंची एनएसजी टीम, परखी सुरक्षा
Sat, 26 Sep 2026 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sat, 26 Sep 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
मंदिर परिसर पहुंची एनएसजी।
अयोध्या। रामनगरी की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की कवायद के बीच शनिवार सुबह एनएसजी कमांडो की टीम राम मंदिर परिसर पहुंची। दो वाहनों से गेट नंबर-11 के रास्ते परिसर में दाखिल हुई टीम में 12 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी शामिल थे। टीम ने राम मंदिर समेत करीब 70 एकड़ में फैले पूरे परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
टीम ने प्रवेश-निकास व्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े विभिन्न बिंदुओं का निरीक्षण किया। इसके बाद सुरक्षा अधिकारियों के साथ करीब एक घंटे तक बंद कमरे में बैठक हुई। इसमें संभावित सुरक्षा चुनौतियों और उनसे निपटने की तैयारियों पर चर्चा की गई। टीम की ओर से सुरक्षा संबंधी प्रेजेंटेशन दिए जाने की भी बात सामने आई है। सूत्रों के अनुसार, टीम के दौरे के दौरान सुरक्षा अभ्यास की भी चर्चा रही। हालांकि एसपी सुरक्षा विजय शंकर मिश्र ने मॉकड्रिल से इनकार किया। उन्होंने कहा कि कोई मॉकड्रिल नहीं हुई। सुरक्षा कारणों से उन्होंने अधिक जानकारी देने से इनकार कर दिया।
एनएसजी क्षेत्रीय केंद्र की तैयारी तेज
अयोध्या में एनएसजी का क्षेत्रीय केंद्र स्थापित करने की तैयारी चल रही है। प्रदेश सरकार ने मिल्कीपुर तहसील में करीब 26 हेक्टेयर (65 एकड़) भूमि केंद्रीय गृह मंत्रालय को केंद्र की स्थापना के लिए निशुल्क हस्तांतरित करने को मंजूरी दी है। ऐसे में एनएसजी टीम का मंदिर परिसर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का आकलन करना महत्वपूर्ण माना जा रहा है।