{"_id":"695020e2532c2427b8032d42","slug":"notices-will-be-sent-to-128-lakh-voters-ayodhya-news-c-13-1-lko1045-1534585-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: 1.28 लाख मतदाताओं को भेजा जाएगा नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: 1.28 लाख मतदाताओं को भेजा जाएगा नोटिस
विज्ञापन
अयोध्या। जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों अयोध्या, बीकापुर, रुदौली, मिल्कीपुर व गोसाईगंज में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया पूरी होने के बाद एक लाख 28 हजार 803 मतदाताओं को नोटिस भेजा जाएगा। इन मतदाताओं के नाम की मैपिंग नहीं हो सकी है।
31 दिसंबर को मतदाता सूची के ड्रॉफ्ट प्रकाशन के बाद नोटिस का जवाब, साक्ष्य, दावा और आपत्ति के साथ देना होगा। यह प्रक्रिया 18 जनवरी 2026 तक चलेगी। दो फरवरी तक उपलब्ध साक्ष्य के आधार पर निस्तारण किया जाएगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 28 फरवरी को होना है। जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 19 लाख सात हजार आठ सौ रही। एसआईआर प्रक्रिया के बाद तीन लाख 37 हजार 549 मतदाता घटेंगे। इनमें मृतक, अनुपस्थित, स्थानांतरित व डुप्लीकेट श्रेणी के हैं।
2003 की मतदाता सूची से मैपिंग होने से इनके नाम घटने के बाद जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 15 लाख 70 हजार 254 है। इनमें मैपिंग न होने से बचे उन एक लाख 28 हजार 203 मतदाताओं के नाम जुड़ेंगे, जिनकी ओर से नोटिस के जवाब में साक्ष्य प्रमाणित होंगे। जिन मतदाताओं के साक्ष्य प्रमाणित नहीं होंगे, उनके नाम ड्राफ्ट प्रकाशन के बाद मतदाता सूची से घट जाएंगे। दावे व आपत्तियों के साथ ही एक जनवरी 2026 को 18 वर्ष आयु पूरा करने वाले मतदाता प्रारूप-छह के माध्यम से आवेदन कर नई मतदाता सूची में पहली बार मतदाता बन सकेंगे।