{"_id":"6ae8d97c9a9e9ad0d0003924","slug":"no-paddy-procurement-took-place-at-any-centre-on-the-first-day-ayodhya-news-c-13-1-lko1125-1994113-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: पहले दिन किसी केंद्र पर नहीं हुई धान खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: पहले दिन किसी केंद्र पर नहीं हुई धान खरीद
Tue, 03 Nov 2026 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Tue, 03 Nov 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या/ रुदौली/सोहावल/मिल्कीपुर/बीकापुर । जिले में सोमवार से शुरू हुई धान खरीद के पहले दिन किसी भी क्रय केंद्र पर बोहनी नहीं हुई। सभी केंद्रों पर कर्मचारी किसानों का इंतजार करते रहे, लेकिन धान लेकर कोई किसान नहीं पहुंचा। मिल्कीपुर, रुदौली और सोहावल, बीकापुर तहसील क्षेत्रों में भी खरीद की शुरुआत फीकी रही। केंद्रों पर खरीद की तैयारियां पूरी होने के बावजूद पहले दिन तौल शुरू नहीं हो सकी।
मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र में बनाए गए 20 सरकारी धान क्रय केंद्रों पर पूरे दिन सन्नाटा पसरा रहा। केंद्र प्रभारी मनोज सिंह ने बताया कि खरीद के लिए बैनर और कांटे की व्यवस्था पूरी कर ली गई है। किसानों को पंजीकरण कराने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है।
वहीं, रुदौली स्थित एफसीएस क्रय केंद्र पर भी अधिकारी किसानों की राह देखते रहे। क्षेत्रीय खाद्य विपणन अधिकारी अभिषेक तिवारी ने बताया कि केंद्र को 10 हजार क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य दिया गया है। कुछ किसानों के एग्रीकल्चर फार्म में त्रुटियों के कारण पंजीकरण नहीं हो सका है।
विज्ञापन
उधर, सोहावल तहसील में इस वर्ष नवीन मंडी सोहावल का क्रय केंद्र समाप्त कर दिया गया है। यहां के स्थान पर केंद्र नवीन मंडी अयोध्या में स्थापित किया गया है। पीसीएफ के तहत इब्राहिमपुर दिवली, हाजीपुर बरसंडी, मोकलपुर और कोटसराय में केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक केंद्र को नौ हजार क्विंटल खरीद का लक्ष्य मिला है।
जिला खाद्य विपणन अधिकारी धनंजय सिंह ने बताया कि बारिश से धान की फसल भीगने और नमी अधिक होने के कारण किसान अभी बिक्री के लिए नहीं पहुंच रहे हैं। फसल सूखने के बाद खरीद में तेजी आने की उम्मीद है।