फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   No one can tarnish the reputation of the Ram Mandir.

Ayodhya News: राम मंदिर को कोई बदनाम नहीं कर सकता

Thu, 03 Sep 2026 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Thu, 03 Sep 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
No one can tarnish the reputation of the Ram Mandir.
मदन मोहन पांडेय ।
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का सदस्य बनाए जाने के बाद अयोध्या शहर के रिकाबगंज स्थित बलरामपुर हाउस निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता मदन मोहन पांडेय ने कहा कि राम मंदिर को लेकर उन्होंने लंबे समय तक कानूनी लड़ाई लड़ी है। विपक्ष की ओर से राम मंदिर की व्यवस्थाओं को लेकर लगाए जा रहे आरोपों पर उन्होंने कहा कि राम मंदिर को कोई बदनाम नहीं कर सकता।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं के लिए जितनी बेहतर व्यवस्था संभव होगी, उतनी करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 1994 से वह इस लड़ाई में जुटे रहे। शुरुआत में वह महंत परमहंस रामचंद्र दास के अधिवक्ता रहे और बाद में रामलला की ओर से भी अदालत में पैरवी की।
विज्ञापन

राम मंदिर ट्रस्ट में सीईओ की नियुक्ति को लेकर पांडेय ने कहा कि यह अच्छी व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि सीईओ कुल मिलाकर मंदिर से जुड़े मामलों के लिए जिम्मेदार होंगे और वह अपना काम करेंगे। ट्रस्ट के पूर्व कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि को महामंत्री बनाए जाने पर मदन मोहन पांडेय ने कहा कि उनका दायित्व अब बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि किसी पर भी आरोप लगाया जा सकता है, लेकिन गोविंद देव गिरि आरोपों वाले व्यक्ति नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed