फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   No discussion took place regarding the return of Champat Rai and Anil Mishra.

Ayodhya News: चंपत राय, अनिल मिश्र की वापसी पर नहीं हुई चर्चा

Thu, 03 Sep 2026 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Thu, 03 Sep 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
No discussion took place regarding the return of Champat Rai and Anil Mishra.
चंपत राय व अनिल मिश्रा।
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बुधवार को मणिरामदास छावनी में हुई करीब तीन घंटे की बैठक में ट्रस्ट की नई टीम की तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई। बैठक में तीन नए न्यासियों की नियुक्ति के साथ राम मंदिर के लिए सीईओ के नाम पर भी मुहर लग गई। खास बात यह रही कि पूर्व महासचिव चंपत राय और पूर्व सदस्य डॉ. अनिल मिश्र की ट्रस्ट में वापसी को लेकर बैठक में कोई चर्चा नहीं हुई।
विज्ञापन


बैठक दोपहर दो बजे शुरू होकर शाम पांच बजे तक चली। करीब तीन घंटे की बैठक में नए न्यासियों और सीईओ की नियुक्ति समेत मंदिर की व्यवस्थाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। ट्रस्ट के नवनियुक्त महामंत्री गोविंद देव गिरि ने सीईओ के चयन के लिए गठित समिति की ओर से सुझाए गए तीन नामों का पैनल ट्रस्टियों के समक्ष रखा। इसके बाद गोविंद देव गिरि ने सेवानिवृत्त एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र का नाम सीईओ के लिए प्रस्तावित किया। देश के लिए उनके योगदान और उनकी सेवाओं से जुड़ी जानकारी भी ट्रस्टियों के समक्ष रखी गई। बताया गया कि करीब 40 मिनट तक चर्चा हुई, जिसके बाद सभी सदस्यों ने उनके नाम का समर्थन कर दिया।
विज्ञापन

बैठक में ट्रस्ट के रिक्त पदों पर तीन नए न्यासियों की नियुक्ति को लेकर भी सभी सदस्य एकमत रहे। ट्रस्ट के सदस्य महंत दिनेंद्र दास ने स्पष्ट किया कि बैठक में पूर्व महासचिव चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्र की वापसी को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट की नई टीम बन चुकी है और अब उसका फोकस मंदिर की व्यवस्थाओं को बेहतर करने पर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
संतों को ट्रस्ट में शामिल करने की अटकलें भी खत्म

- बैठक से पहले रामनगरी के कुछ संतों को ट्रस्ट में शामिल किए जाने की चर्चा थी। माना जा रहा था कि नए सदस्यों में संतों को भी प्रतिनिधित्व मिल सकता है, लेकिन बैठक में तीन नए न्यासियों के नाम सामने आने के बाद इन कयासों पर भी विराम लग गया। बैठक में आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल ट्रस्ट अध्यक्ष के उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास ने भी साफ किया कि चंपत राय, डॉ. अनिल मिश्र की वापसी अथवा संतों को ट्रस्ट में शामिल किए जाने को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई।

चंपत राय व अनिल मिश्रा।

चंपत राय व अनिल मिश्रा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed