फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   New team of Inner Wheel Club Faizabad takes charge

Ayodhya News: इनरव्हील क्लब फैजाबाद की नई टीम ने संभाली कमान

Sun, 19 Jul 2026 09:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 19 Jul 2026 09:21 PM IST
विज्ञापन
New team of Inner Wheel Club Faizabad takes charge
इनरव्हील क्लब ऑफ फैजाबाद के वार्षिक पदभार ग्रहण समारोह में मौजूद पदाधिकारी।
अयोध्या। इनरव्हील क्लब फैजाबाद की नई टीम ने रविवार को पदभार ग्रहण किया। जिला अध्यक्ष मधु कामानी ने रेणु रस्तोगी को अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई। नई टीम ने सेवा, महिला सशक्तीकरण और सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


नई कार्यकारिणी में विधि अग्रवाल ने सचिव का पदभार संभाला। रेणु सिंघल उपाध्यक्ष, किरण सक्सेना आईएसओ, नीता आचार्य कोषाध्यक्ष और मोनिका अग्रवाल क्लब संवाददाता बनीं। पूर्व अध्यक्ष निशा गोयल ने नई टीम को शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर क्लब का प्रथम समाचार पत्रक मधुमंजरी भी जारी किया गया। मंडलाध्यक्ष मधु कामानी ने इसका विमोचन किया। समारोह में क्षेत्रीय प्रमुख रीता खत्री, समन्वयक स्नेहलता अग्रवाल और डॉ. शशि मिश्रा जैसे कई सदस्य व अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रो. मीनू दुबे ने किया और मंडलाध्यक्ष का जीवन-वृत्त नमिता मेहरोत्रा ने प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

पदग्रहण समारोह को सेवा कार्यों से जोड़ा गया। पूर्व अध्यक्ष ममता सिंह, अंजू विकास और स्वाति टंडन के मार्गदर्शन में क्लब ने 11 से अधिक सेवा परियोजनाएं शुरू कीं। जरूरतमंदों को व्हीलचेयर, साइकिल, टैबलेट, इन्वर्टर, छाते और स्पोर्ट्स ट्रैक सूट जैसी सामग्री वितरित की गई। पर्यावरण संरक्षण के लिए एक पेड़, एक सदस्य अभियान भी शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed