फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   New Ayodhya is attracting the country and the world

Ayodhya News: देश व दुनिया को आकर्षित कर रही नई अयोध्या

Wed, 07 Aug 2024 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 07 Aug 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
New Ayodhya is attracting the country and the world
सीएम योगी ने सरयू अतिथि गृह में साधु-संतों के साथ किया रात्रिभोज
विज्ञापन



अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नई अयोध्या देश के विकास व विरासत की अनुपम छटा बिखेरते हुए देश और दुनिया को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। अयोध्या के भाव और दिव्य रूप को एक नई ऊंचाई तक पहुंचाने के क्रम में श्रीराम हेरिटेज वाॅक पर बने हुए म्यूरल में प्रभु श्रीराम की लीलाओं को झांकी के रूप में प्रस्तुत किया गया है।

सीएम योगी यहां धर्मपथ पर श्रीराम हेरिटेज वाॅक के लोकार्पण समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन व नेतृत्व में अयोध्या धाम के विकास को एक नया रूप प्रदान किया गया है। अयोध्या धाम में वर्ष 2023 तक प्रतिवर्ष सिर्फ 20 लाख श्रद्धालु आते थे। इस बार 22 जनवरी से 31 जुलाई तक 2.5 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं का आगमन हुआ है।
विज्ञापन


इसी कड़ी में सीएम योगी ने सरयू अतिथि गृह में साधु-संतों व धर्माचार्यों से भी मुलाकात की। सीएम ने उनका कुशलक्षेम जाना और समस्याएं भी पूछी। साधु-संतों ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी बातें रखीं। सीएम ने साधु-संतों के ही साथ रात्रिभोज भी किया। इस दौरान दशरथ महल के महंत बिंदु गद्याचार्य देवेंद्र प्रसादाचार्य, महंत धर्मदास, राजकुमार दास, महंत कमल नयन दास, महंत रामदास, महंत अवधेश दास, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, शशिकांत दास व विधायक वेद प्रकाश गुप्त मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed