फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Nayapurwa Set to Transform Under Smart City Scheme; Basic Development Works Worth 3 Crore to Be Undertaken

Ayodhya News: स्मार्ट सिटी योजना से बदलेगा नयापुरवा, तीन करोड़ से होंगे बुनियादी विकास कार्य

Sun, 05 Apr 2026 09:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 05 Apr 2026 09:21 PM IST
विज्ञापन
Nayapurwa Set to Transform Under Smart City Scheme; Basic Development Works Worth 3 Crore to Be Undertaken
अयोध्या। जिले में स्मार्ट सिटी योजना के तहत मलिन बस्तियों के विकास को गति दी जा रही है। इसी क्रम में पाटेश्वरी नगर वार्ड स्थित नयापुरवा बस्ती के लिए करीब तीन करोड़ रुपये की परियोजना स्वीकृत की गई है। इस योजना के लागू होने से यहां रहने वाले लोगों को लंबे समय से चली आ रही बुनियादी समस्याओं से राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


परियोजना के तहत नयापुरवा में करीब 500 मीटर लंबी सीसी सड़क का निर्माण कराया जाएगा, जिससे क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा। इसके अलावा सार्वजनिक शौचालय, स्ट्रीट लाइट और कम्यूनिटी हॉल का निर्माण भी प्रस्तावित है। इन कार्यों के पूरे होने के बाद बस्ती में स्वच्छता, रोशनी और सामाजिक गतिविधियों के लिए बेहतर वातावरण तैयार होगा।
विज्ञापन


स्थानीय निवासियों के अनुसार यहां पर लंबे समय से सड़क, रोशनी और साफ-सफाई जैसी मूलभूत समस्याएं बनी हुई थीं। खासकर बारिश के समय हालात और खराब हो जाते थे, जिससे आवागमन में दिक्कतें बढ़ जाती थीं। इस योजना के लागू होने से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। स्ट्रीट लाइट और पक्की सड़क बनने से सुरक्षा और सुविधा दोनों में सुधार आएगा। वहीं, कम्यूनिटी हॉल बनने से सामाजिक और सामुदायिक कार्यक्रमों के लिए एक स्थायी स्थान उपलब्ध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर नगर आयुक्त भारत भार्गव ने बताया कि स्मार्ट सिटी योजना के तहत मलिन बस्तियों को प्राथमिकता के आधार पर विकसित किया जा रहा है। नयापुरवा में स्वीकृत कार्यों को जल्द शुरू कराया जाएगा, जिससे यहां के निवासियों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं मिल सकें। सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएंगे।


नगर निगम प्रशासन के अनुसार, परियोजना को जल्द ही धरातल पर उतारने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की जा रही है। अधिकारियों का दावा है कि कार्य शुरू होते ही तेजी से पूरा कराया जाएगा, जिससे लोगों को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed