{"_id":"698ca5c08c6464f0ea0ebac1","slug":"municipal-corporation-cracks-down-on-big-defaulters-recovers-rs-11-lakh-ayodhya-news-c-97-1-lu11030-142956-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: बड़े बकायेदारों पर नगर निगम का चाबुक, 11 लाख वसूले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: बड़े बकायेदारों पर नगर निगम का चाबुक, 11 लाख वसूले
Wed, 11 Feb 2026 09:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Wed, 11 Feb 2026 09:22 PM IST
विज्ञापन
50- नगर निगम ने बड़े बकायेदारों पर की छापेमारी - स्वयं
अयोध्या। गृहकर और जलकर की वसूली के लिए नगर निगम ने अभियान तेज कर दिया है। बुधवार को 14 बड़े बकायेदारों से 11 लाख रुपये की वसूली की गई। कार्रवाई के दौरान आठ बकायेदारों से मौके पर ही भुगतान कराया गया, जबकि छह को एक सप्ताह के भीतर बकाया जमा करने की सख्त चेतावनी दी गई है।
कौशलपुरी स्थित अवध होटल से एक लाख रुपये, सहादतगंज के त्रिपाठी होटल से दो लाख रुपये, आजाद प्रकाशन से 3.28 लाख रुपये, मेगा शॉप से एक लाख रुपये और ट्रिपल लाइन होटल से 1.26 लाख रुपये वसूले गए। इसके अलावा जयप्रकाश नारायण वार्ड के गोपाल रस्तोगी से एक लाख रुपये, भूपेंद्र कुमार से 67,047 रुपये तथा सेठ लड्डू लाल से 62,700 रुपये की वसूली कर मौके पर रसीद सौंपी गई।
गोपाल रस्तोगी के खिलाफ कुर्की की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी, जिसे भुगतान के बाद रोक दिया गया। अपर नगर आयुक्त सुमित कुमार ने बताया कि वसूली अभियान के लिए गठित टीम में मुख्य कर निर्धारण अधिकारी गजेंद्र कुमार, कर निर्धारण अधिकारी विनय प्रताप सिंह, कर अधीक्षक जयप्रकाश समेत अन्य कर्मचारी शामिल रहे।