{"_id":"67a0e31d7784bced1a01148d","slug":"move-forward-in-life-by-following-moral-values-vice-chancellor-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-124414-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: नैतिक मूल्यों का पालन करते हुए जीवन में आगे बढ़ेः कुलपति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: नैतिक मूल्यों का पालन करते हुए जीवन में आगे बढ़ेः कुलपति
Mon, 03 Feb 2025 09:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Mon, 03 Feb 2025 09:09 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के अहिल्याबाई होल्कर छात्रावास में वसंत पंचमी के अवसर पर मां सरस्वती पूजा की गई। कुलपति प्रो. प्रतिभा गोयल ने कहा कि हम सभी के लिए यह पर्व बहुत महत्वपूर्ण है जो बताता है कि सच्ची विद्या वही है जो हमारे व्यक्तित्व को निखारे और जो समाज के लिए उपयोगी बने।
इसके अलावा अवध विवि में डिवाइन इंडिया यूथ एसोसिएशन अयोध्या एवं व्यवसाय प्रबंध एवं उद्यमिता विभाग के तत्वावधान में बसंत पंचमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि प्रो. शैलेंद्र कुमार वर्मा ने कहा कि यह दिन ज्ञान, कला और संगीत के प्रति समर्पित है। कुलसचिव उमानाथ, डॉ. रोहित सिंह राना के अलावा विभिन्न विभागों के प्रोफेसर और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।