फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Mother and two children found unconscious in the field; son dies.

Ayodhya News: मां और दो बच्चे खेत में मिले अचेत, बेटे की हुई मौत

Sat, 04 Jul 2026 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 04 Jul 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Mother and two children found unconscious in the field; son dies.
अमानीगंज। खंडासा क्षेत्र में एक विवाहिता और उसके दो मासूम बच्चे संदिग्ध परिस्थितियों में अचेतावस्था में मिले। परिजनों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने डेढ़ साल के बेटे आयुष को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

खंडासा पुलिस ने मृत बेटे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। मां शांति और तीन साल की बेटी आयुषी को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर किया गया, जहां उनके स्वास्थ्य में सुधार है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कीन्हूपुर गांव की शान्ती (26) का विवाह इब्राहिमपुर पूरे पांडेय गांव निवासी सुखदेव के साथ हुआ है। दोनों हैदराबाद से एक जुलाई को इब्राहिमपुर आए थे। रात में पति सुखदेव अपने घर चले गए सुबह पत्नी भी अपने दो बच्चों आयुषी (3) आयुष (18 माह) के साथ ससुराल के लिए निकल पड़ी। थोड़ी ही दूर स्थित ससुराल तक न पहुंचने पर परिजनों ने तीनों की तलाश शुरू कर दी। देर रात तीनों राजा पुरवा चौराहे के पास एक खेत में अचेतावस्था में मिले। जिन्हें ड्योढ़ी के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोहावल की अधीक्षक आकांक्षा वर्मा ने बताया कि शुक्रवार सुबह मां-बेटी को एंबुलेंस से और मृत बेटे को मामा मोटरसाइकिल से अस्पताल आए थे। प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed