फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   mother and son died when branch broke and pole fell on them In Ayodhya while cutting neem tree

UP News: नीम का पेड़ काटते समय टूटकर पोल पर गिरी डाल, खंभा गिरने से मां-बेटे की मौत; मची चीख पुकार

Wed, 22 Jan 2025 05:58 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 22 Jan 2025 05:58 PM IST
सार

नीम का पेड़ काटते समय एक डाल टूटकर पोल पर गिर गई। इससे खंभा टूट गया और इसमें दबकर मां-बेटे की मौत हो गई। घटना से चीख पुकार मच गई। 

विज्ञापन
mother and son died when branch broke and pole fell on them In Ayodhya while cutting neem tree
घटना के बाद मौके पर लगी लोगों की भीड़ - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के अयोध्या में बुधवार को नीम का पेड़ काटते समय डाल टूटकर बिजली के पोल पर गिर गई। इससे पोल टूट गया। पोल की चपेट में आकर मां और बेटे की मौत हो गई है। घटना से मौके पर चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।

विज्ञापन

 
घटना कुमारगंज थाना क्षेत्र के उधरनपुर गांव की है। गांव निवासी रमजान ने अपना नीम का पेड़ ठेकेदार के हाथ बेचा था। बुधवार को रहमानीगंज निवासी एक ठेकेदार पेड़ कटवा रहा था। जैसे ही पेड़ की डाल काटी गई, पास से गुजर रही बिजली के पोल की केबिल पर जा गिरी। 

विज्ञापन

घर के पास का बिजली पोल टूट गया

थोड़ी दूर पर स्थित बिजली लाइन का एक अन्य पोल गांव निवासी रईस अली के दरवाजे के सामने गड़ा था। इसके पास रईस अली (45) व उनकी माता वहीदुल निशा (65) बैठ कर बात कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नीम की डाल केबिल पर गिरने से रईस अली के घर के पास का बिजली पोल टूट गया। पोल रईस और उनकी वृद्ध माता के ऊपर गिर गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


इससे मां और बेटे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से आनन फानन में घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में ही दोनों ने दम तोड़ दिया। थाना कुमारगंज की पुलिस मौके पर पहुंच गई। 

हर संभव मदद का भरोसा दिलाया

क्षेत्राधिकारी श्रीयश त्रिपाठी और नायब तहसीलदार राम प्रकाश मिश्र की मौजूदगी में पंचायतनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही मिल्कीपुर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान ने पीड़ित परिजनों के घर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त कर हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed