फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Mother and son beaten to death in Ayodhya due to old enmity son and daughter-in-law are in critical condition

Ayodhya: पुरानी रंजिश में मां-बेटे की पीट-पीटकर हत्या, छोटे बेटे-बहू की हालत नाजुक; घटना से क्षेत्र में सनसनी

Fri, 06 Jun 2025 08:16 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 06 Jun 2025 08:16 AM IST
सार

अयोध्या में पुरानी रंजिश में मां-बेटे की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। छोटे बेटे और बहू की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। छह आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।  

विज्ञापन
Mother and son beaten to death in Ayodhya due to old enmity son and daughter-in-law are in critical condition
कुंता और प्रेम की फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के अयोध्या में गुरुवार देर रात जमीनी रंजिश में मां-बेटे की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वहीं छोटा बेटा और बहू गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात है। 

विज्ञापन


घटना खंडासा थाना क्षेत्र के महुआ पूरे फौजदार गांव की है। गांव निवासी प्रेम कुमार (22) पुत्र माता प्रसाद और उसकी मां कुंता (55) की हत्या हुई है। जबकि छोटा भाई दीनानाथ (18), भाभी अनीता (28) गंभीर रूप से घायल हैं। 

विज्ञापन

तेरहवीं कार्यक्रम में दोनों पक्षों में हुई थी कहासुनी

बताया गया कि प्रेम कुमार और गांव के ही सोनू पुत्र रामनाथ के बीच जमीन का विवाद चल रहा था। नायब तहसीलदार अमानीगंज के यहां मुकदमा भी चल रहा है। गुरुवार रात पड़ोस के गांव अंडूतारा में तेरहवीं कार्यक्रम था। इसमें प्रेम के भाई कालू और दूसरे पक्ष के लोगों की बीच कहासुनी हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- Ram Mandir: देखते ही बन रहा सीताराम का राजसी ठाठ-बाट, सोने-चांदी के आभूषणों से सज्जित कर अर्पित किया विशेष भोग

गांव लौटने के बाद रात करीब 10 बजे दोबारा गाली-गलौज शुरू हो गई। इसी समय पहले से घात लगाए बैठे छह से अधिक हमलावरों ने प्रेम कुमार पर सरिया और लाठी डंडों से हमला बोल दिया। घरवालों ने देखा तो मां, भाई और भाभी उसे बचाने के लिए दौड़े। इस पर हमलावर सभी पर टूट पड़े। 

मां-बेटे की मौत....छोटे बेटे और भाभी की हालत गंभीर

हमले में प्रेम, उसकी मां कुंता, भाई दीनानाथ, भाभी अनीता गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने सभी को सीएचसी भेजा। वहां से रेफर करने के बाद जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद कुंता को मृत घोषित कर दिया। प्रेम की हालत गंभीर होने पर दर्शन नगर मेडिकल कॉलेज रेफर किया। 



वहां से उसे लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया। लखनऊ के डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद प्रेम को भी मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे भाई दीनानाथ व भाभी अनीता का जिला चिकित्सालय में इलाज चल रहा है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।  

छह आरोपियों को हिरासत में लिया गया

प्रभारी थानाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह ने बताया कि तेरहवीं में विवाद के बाद घटना हुई है। छह आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। मृतक कुंता का अयोध्या तथा प्रेम का लखनऊ में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed