फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Mosque construction process will speed up after elections

Ayodhya News: चुनाव बाद तेज होगी मस्जिद निर्माण की प्रक्रिया

Wed, 08 May 2024 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 08 May 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
Mosque construction process will speed up after elections
सो​हावल ​स्थित इसी स्थल पर प्रस्तावित है धन्नीपुर म​स्जिद का निर्माण कार्य। - फोटो : संवाद
अयोध्या। सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर रौनाही के धन्नीपुर में मस्जिद निर्माण के लिए मिली पांच एकड़ भूमि पर निर्माण कार्य चुनाव बाद शुरू हो सकता है। ट्रस्ट का कहना है कि मस्जिद की नई डिजाइन का नक्शा तैयार हो चुका है। जून में नक्शा पास कराने के लिए विकास प्राधिकरण में ट्रस्ट की ओर से आवेदन किया जाएगा।
विज्ञापन

पहले चरण में प्रस्तावित मोहम्मद बिन अब्दुल्लाह मस्जिद का निर्माण 40 हजार वर्ग फीट में होगा। अगले चरण में अस्पताल, इंजीनियरिंग कॉलेज, कम्युनिटी किचन और पुस्तकालय आदि का निर्माण कराया जाएगा। इंडो कल्चरल फाउंडेशन के सचिव अतहर हुसैन ने बताया कि नक्शा पास कराने को लेकर कुछ बिंदुओं पर आपत्ति थी, जिसका समाधान खोज लिया गया है। अब निर्माण का रास्ता साफ़ हो गया है। शासन-प्रशासन की कोई क़ानूनी अड़चन नहीं है। मार्च में ट्रस्ट की बैठक अयोध्या में होनी थी, जिसके बाद मई से निर्माण शुरू करने की योजना थी। इस बीच लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने से दो माह इंतजार करना पड़ा है। चुनाव समाप्त होते ही ट्रस्ट की बैठक कर निर्माण की प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन


चंदा लेने के लिए जून से नियुक्त किए जाएंगे प्रभारी
सचिव ने बताया कि मस्जिद निर्माण के लिए धन जुटाने की कवायद शुरू होने जा रही है। अभी ट्रस्ट ने चंदा लेना शुरू नहीं किया है। जून से विभिन्न राज्यों में इसके लिए प्रभारी की नियुक्ति की जाएगी। एचडीएफसी, आईसीआईसीआई व बैंक ऑफ बड़ौदा में खाता खोला जा चुका है। विदेशी चंदा लेने के लिए फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट यानी एफसीआरए के लिए भी आवेदन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed