फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Mohammad Aamir honored for his selection in BPCL

Ayodhya News: बीपीसीएल में चयन पर मो. आमिर सम्मानित

Wed, 11 Feb 2026 09:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 11 Feb 2026 09:02 PM IST
विज्ञापन
Mohammad Aamir honored for his selection in BPCL
44-हाईवे स्थित एक विद्यालय के परिसर में ​खिलाड़ी मो. आमिर का सम्मान करते अयोध्या क्रिकेट एकेड
अयोध्या। भारतीय कॉर्पोरेट प्रीमियर लीग (बीपीसीएल) में चयनित होने पर अयोध्या जिले के उभरते क्रिकेट खिलाड़ी मो. आमिर खान को अयोध्या क्रिकेट एकेडमी की ओर से सम्मानित किया गया। हाईवे स्थित एक विद्यालय के परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में उन्हें स्मृति चिह्न और अंगवस्त्र भेंट कर अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एकेडमी के निदेशक आशुतोष उपाध्याय ने की। संचालन अयोध्या प्रीमियर लीग के निदेशक सैयद सुभानी ने किया। इस अवसर पर आशुतोष उपाध्याय ने कहा कि आमिर का बीपीसीएल में चयन अयोध्या के खेल जगत के लिए गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का आयोजन पूर्व भारतीय कप्तान सौरभ गांगुली के मार्गदर्शन में किया जा रहा है, जिससे खिलाड़ियों को बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। समारोह में कोच अमित यादव, दीपक कुमार व एकेडमी के अन्य खिलाड़ियों ने भी भाग लिया और शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed