{"_id":"67bdef027f5a308de3089b24","slug":"minister-of-state-for-higher-education-will-be-the-chief-guest-of-the-golden-jubilee-year-celebration-ayodhya-news-c-13-1-lko1045-1092388-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: स्वर्ण जयंती वर्ष समारोह की मुख्य अतिथि होंगी उच्च शिक्षा राज्य मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: स्वर्ण जयंती वर्ष समारोह की मुख्य अतिथि होंगी उच्च शिक्षा राज्य मंत्री
विज्ञापन
अयोध्या। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने पर चार मार्च को स्वर्ण जयंती वर्ष समारोह आयोजित होगा। इसकी मुख्य अतिथि प्रदेश की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी होंगी। अध्यक्षता प्रदेश की राज्यपाल और कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल करेंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
अवध विश्वविद्यालय की स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने पर कुलपति प्रो. प्रतिभा गोयल के निर्देशन में स्वर्ण जयंती खेल प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत हो चुकी है। चार मार्च को स्थापना दिवस का मुख्य समारोह आवासीय परिसर के विवेकानंद सभागार में सुबह 11 बजे से आयोजित होगा। करीब दो से ढाई घंटे तक चलने वाले इस समारोह में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसकी रूपरेखा तैयार की जा रही है।
विश्वविद्यालय प्रशासन के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार राज्यपाल और उच्च शिक्षा मंत्री की ओर से दीप प्रज्जवलन के साथ समारोह का शुभारंभ होगा। इसी कड़ी में स्वर्ण जयंती खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रम के विजेता छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि और राज्यपाल की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा। स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर विश्वविद्यालय की ओर से गोद लिए गए गांव में भी खेल समेत अन्य सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसके विजेताओं के साथ उत्कृष्ट योगदान करने वाले प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा मंचासीन अतिथियों का संबोधन होगा।
विज्ञापन
आयोजन स्थल विवेकानंद सभागार में 900 लोगों के बैठने की क्षमता है। इसी के अनुरूप छात्र-छात्राओं की मौजूदगी का आकलन करते हुए अन्य अतिथियों की सूची फाइनल की जा रही है। कार्यक्रम में जिले के जनप्रतिनिधियों के साथ प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और रामनगरी के प्रमुख संत व धर्माचार्यों को भी आमंत्रित किया जाएगा। आगे की पंक्तियों में अतिथि, शिक्षकों और मीडिया कर्मियों के बाद पीछे की कतारों में विद्यार्थियों को बैठाने का खाका खीचा जा रहा है।