{"_id":"677cf50100812610e706f5ba","slug":"milkipur-by-election-by-election-announced-in-milkipur-seat-of-ayodhya-voting-will-be-held-on-5-february-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Milkipur By-ELection: अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर उपचुनाव का एलान, इस तारीख को होगा मतदान; सियासी हलचल तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Milkipur By-ELection: अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर उपचुनाव का एलान, इस तारीख को होगा मतदान; सियासी हलचल तेज
Tue, 07 Jan 2025 03:14 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 07 Jan 2025 03:14 PM IST
सार
Milkipur By-ELection: अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए तारीख का एलान हो गया है। पांच फरवरी को मतदान होगा। आठ फरवरी को मतगणना होगी।
विज्ञापन
Milkipur By-ELection
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विस्तार
उत्तर प्रदेश में अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव की तारीख का एलान हो गया है। मंगलवार को चुनाव आयोग ने इसकी घोषणा कर दी। चुनाव आयोग ने कहा कि मिल्कीपुर में पांच फरवरी 2025 को मतदान होगा। वहीं आठ फरवरी 2025 को मतगणना होगी। मिल्कीपुर में चुनाव का एलान होने के साथ ही यूपी में सियासी पारा गर्म होने लगा है।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अयोध्या की मिल्कीपुर (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा मंगलवार को कर दी गई। आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक मिल्कीपुर में 5 फरवरी को मतदान होगा, जबकि 8 फरवरी को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किया जाएगा। बता दें कि मिल्कीपुर से सपा विधायक अवधेश प्रसाद के अयोध्या से सांसद निर्वाचित होने के बाद सीट रिक्त हुई थी।
विज्ञापन
वहीं नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 20 जनवरी तय की गई है। तत्पश्चात 5 फरवरी को मतदान प्रक्रिया संपन्न होगी। मतगणना 8 फरवरी को होगी। निर्वाचन प्रक्रिया 10 फरवरी तक पूरी कर ली जाएगी। उन्होंने बताया कि आयोग के निर्देश के मुताबिक चुनाव की आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है। अयोध्या में लोकसभा सीट जीतने के बाद से जहां सपा फुल कान्फिडेंट है, वहीं भाजपा इस सीट पर जीत दर्ज करके हार की निराशा से उबरना चाहती है। वर्ष 2024 के नवंबर महीने में नौ सीटों पर हुए उपचुनाव में हार मिलने के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती ने उपचुनाव न लड़ने का एलान कर दिया है। ऐसे में मिल्कीपुर में सत्तासीन भाजपा और सपा में सीधी टक्कर देखने को मिलेगी।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी चंद्रशेखर ने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार उपचुनाव की निर्वाचन की अधिसूचना 10 जनवरी को जारी होगी, जिसके बाद नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 17 जनवरी है, जबकि नामांकन पत्रों की जांच 18 जनवरी को होगी।