फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Milkipur by-election: 45 BJP MLAs will be present in the election campaign, instructions given to conduct door

मिल्कीपुर उपचुनाव: भाजपा के 45 विधायक चुनाव प्रचार में रहेंगे मौजूद, डोर टू डोर कैंपेन करने के दिए गए निर्देश

Mon, 20 Jan 2025 07:30 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या
अमर उजाला संवाद, अयोध्या Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 20 Jan 2025 07:30 PM IST
सार

Milkipur by-election: मिल्कीपुर उपचुनाव में भाजपा अपनी पूरी ताकत झोंकने जा रही है। प्रदेश सरकार के मंत्रियों के अलावा 45 विधायक वहां मौजूद रहेंगे। 

विज्ञापन
Milkipur by-election: 45 BJP MLAs will be present in the election campaign, instructions given to conduct door
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व मिल्कीपुर के पूर्व विधायक व फैजाबाद से वर्तमान सांसद अवधेश प्रसाद। - फोटो : amar ujala

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के 45 विधायक प्रवासी के रूप में मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में डोर टू डोर कैंपेन करेंगे। यह जानकारी पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने उपचुनाव के प्रभारी मंत्रियों व प्रवासी नेताओं की इनायतनगर के एक स्कूल में हुई बैठक में दी। इस दौरान उन्होंने प्रभारी मंत्रियों के दायित्व भी नए सिरे से तय किए।

विज्ञापन


बैठक में प्रदेश महामंत्री ने सभी प्रभारी मंत्रियों व प्रवासी नेताओं से उप चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि आप सब अपने निर्धारित क्षेत्रों में जाकर बूथ स्तर के कार्यकर्ता को साथ लेकर घर-घर संपर्क करते हुए भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित करें। मतदाता सूची का गहनता से अवलोकन करें। अपने मतदाताओं की पहचान कर उनका शत प्रतिशत मतदान अवश्य कराएं।
विज्ञापन


भाजपा के पांचों मंडलों मिल्कीपुर, कुचेरा, अमानीगंज, खंडासा व हैरिंग्टनगंज में अलग- अलग मंत्रियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही प्रत्येक शक्ति केंद्रों पर प्रवासी नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। चुनाव प्रबंधन पर चर्चा करते हुए प्रदेश महामंत्री ने सभी को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु, सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर, खाद्य व रसद राज्य मंत्री सतीश शर्मा, खेल राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, प्रदेश उपाध्यक्ष व एमएलसी धर्मेंद्र सिंह, अवनीश पटेल , विधायक अमित सिंह चौहान, रमापति शास्त्री, सुरेश पासी, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू, पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा, रामू प्रियदर्शी, पूर्व जिलाध्यक्ष कमला शंकर पांडेय, अवधेश पांडेय बादल, कमलेश श्रीवास्तव, अभिषेक मिश्र व शक्ति केंद्रों पर नियुक्त प्रवासी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed