{"_id":"66997510f980cf9fde0e9274","slug":"methodist-and-nirbhay-singh-became-winners-in-handball-competition-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-116464-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: हैंडबॉल प्रतियोगिता में मेथोडिस्ट व निर्भय सिंह बने विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: हैंडबॉल प्रतियोगिता में मेथोडिस्ट व निर्भय सिंह बने विजेता
Fri, 19 Jul 2024 01:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Fri, 19 Jul 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या। जनपदीय विद्यालयीय बालक-बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन मेथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज के तत्वावधान में हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन अंडर-19, अंडर-17, अंडर-14 आयु वर्ग में हुआ। प्रतियोगिता के अंडर-17, अंडर-19 बालिका वर्ग में मेथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज की टीम विजेता व निर्भय सिंह इंटर कॉलेज रामपुर सरधा की टीम उपविजेता रही।
वहीं, अंडर-19 बालक वर्ग में निर्भय सिंह इंटर कॉलेज विजेता व राजकरण वैदिक पाठशाला इंटर कॉलेज की टीम उपविजेता रमी। अंडर-14 बालक वर्ग में एक मात्र आदर्श इंटर कॉलेज के होने से उसे विजेता घोषित किया गया। हैंडबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय की प्रधानाचार्या रूही पॉल ने किया।
अंडर-19 व अंडर-17 बालिका वर्ग में मेथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज ने निर्भय सिंह इंटर कॉलेज रामपुर सरधा को 17–3 व 15–2 से हराया जबकि अंडर-19 बालक वर्ग में निर्भय सिंह इंटर कॉलेज रामपुर सरधा ने राजकरण वैदिक पाठशाला इंटर कॉलेज को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 15–10 से हराया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर जिला विद्यालयीय क्रीड़ा समिति के सचिव धर्मेंद्र सिंह, अभिषेक सिंह, विजेंद्र सिंह, विश्वनाथ सिंह मौजूद रहे।