फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Mercury drops four degrees due to rain; hailstorm alert issued

Ayodhya News: बारिश से चार डिग्री लुढ़का पारा, ओलावृष्टि का अलर्ट

Fri, 29 May 2026 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 29 May 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Mercury drops four degrees due to rain; hailstorm alert issued
जलालुद्दीननगर उपरहार में पहली तेज बारिश के बाद घर के सामने भरा पानी। 
अयोध्या। मौसम ने शुक्रवार को एक ही दिन में कई रंग दिखाए। सुबह हुई तेज बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली, लेकिन दोपहर होते-होते निकली तेज धूप ने उमस बढ़ा दी। तापमान में गिरावट से मौसम अपेक्षाकृत सुहाना जरूर रहा, लेकिन शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक जलभराव ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं।
विज्ञापन


सुबह हुई बारिश के बाद कई प्रमुख सड़कों, गलियों और निचले इलाकों में पानी भर गया। शहर के कई मोहल्लों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी जलनिकासी व्यवस्था की पोल खुल गई। लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बाजारों और संपर्क मार्गों पर कीचड़ और पानी जमा होने से राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ी। देवकाली मार्ग, जलवानपुरा में जलभराव हो गया है। सबसे ज्यादा दिक्कत उन इलाकों में हुई जहां निर्माण कार्य चल रहे हैं। कीचड़ व जलभराव के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉक्टर सीताराम मिश्र ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.5 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री नीचे रहा। बीते 24 घंटों में अधिकतम तापमान में करीब चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। सुबह करीब 26.2 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई, जिससे वातावरण में ठंडक घुल गई। दक्षिण-पूर्वी दिशा से करीब 9.8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं
- मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के लिए पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने और कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना जताई है। साथ ही पूर्वी हवाओं के सामान्य से तेज गति से चलने का अनुमान है। उधर उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगले 24 घंटों में जिले के अलग-अलग स्थानों पर तेज गरज-चमक के साथ बारिश, 80 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और ओलावृष्टि हो सकती है। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और कमजोर ढांचों से दूर रहने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed