फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Medical college will sign agreement with Jhunjhunwala for cath lab

Ayodhya News: कैथ लैब के लिए करार करेगा मेडिकल कॉलेज

Mon, 03 Mar 2025 10:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 03 Mar 2025 10:18 PM IST
विज्ञापन
Medical college will sign agreement with Jhunjhunwala for cath lab
अयोध्या। मेडिकल कॉलेज के ह्रदय रोगी अब झुनझुनवाला हॉस्पिटल की कैथ लैब से इलाज करा सकेंगे। इसके लिए मेडिकल कॉलेज प्रशासन झुनझुनवाला हॉस्पिटल से करार करेगा। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने सोमवार को इस कैथ लैब का निरीक्षण किया है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की स्थापना वर्ष 2019 में हुई है, लेकिन अभी तक यहां कैथ लैब नहीं बन सकी है। ऐसे में ह्रदय रोगियों के इलाज के नाम पर सिर्फ ओपीडी सेवा ही संचालित है। एंजियोप्लास्टी, एंजियोग्राफी समेत अन्य मामलों में रोगियों को हायर सेंटर रेफर कर दिया जाता है। लखनऊ तक पहुंचते-पहुंचते अधिकांश रोगियों की मौत हो जाती है। प्राचार्य डॉ. सत्यजीत वर्मा ने बताया कि सोमवार को ब्लड बैंक विभागाध्यक्ष डॉ. डीके सिंह के साथ झुनझुनवाला हॉस्पिटल की कैथ लैब का जायजा लिया है।
विज्ञापन

यह लैब सरकारी मानकों पर बनी है। मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर इस लैब में मरीजों का इलाज करेंगे। झुनझुनवाला हॉस्पिटल प्रबंधन को सरकारी दर पर शुल्क दिया जाएगा। इसके लिए एक प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। निरीक्षण के समय झुनझुनवाला कॉलेज के प्राचार्य गिरीश त्रिपाठी व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed