फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Mayor of England visits Ram Lalla in Ayodhya says will invest 2500 crores in UP

इंग्लैंड के मेयर ने रामलला के किए दर्शन: यूपी में करेंगे 2500 करोड़ का निवेश, तीन हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

Thu, 09 Oct 2025 07:18 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 09 Oct 2025 07:18 PM IST
सार

अयोध्या पहुंचे इंग्लैंड के मेयर ने रामलला के दर्शन किए। उन्होंने कहा कि यूपी में एआई डेवलपमेंट सॉल्यूशन प्रोजेक्ट के तहत 500 करोड़ का निवेश करेंगे। इससे तीन हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। 

विज्ञापन
Mayor of England visits Ram Lalla in Ayodhya says will invest 2500 crores in UP
इंग्लैंड के वेलिंगबोरो शहर के मेयर राज मिश्र ने रामलला के दर्शन किए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रामनगरी अयोध्या पहुंचे इंग्लैंड के वेलिंगबोरो शहर के मेयर राज मिश्र ने बृहस्पतिवार को रामलला के दर्शन करके आशीर्वाद लिया। इस मौके पर अयोध्या के महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी और पार्षदों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान राज मिश्र के साथ इंग्लैंड से 12 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भी पहुंचा है। 

विज्ञापन


दर्शन के बाद पत्रकारों से बातचीत में मेयर राज मिश्र ने कहा कि यह उनके जीवन का सबसे सौभाग्यपूर्ण क्षण है। जब से अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है, तब से वह रामलला के दर्शन की प्रतीक्षा कर रहे थे। देर से आने पर उन्होंने भगवान रामलला से क्षमा भी मांगी। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी सिर्फ भारत के नहीं, बल्कि विश्व के नेता हैं। उन्होंने जिस दूरदृष्टि से अयोध्या का विकास कराया है, वह वाकई काबिले-तारीफ है। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में कानून-व्यवस्था सुधार करके पर्यटन को नई दिशा दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत और इंग्लैंड के बीच संबंध लगातार मजबूत हो रहे

राज मिश्र ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश में 2500 करोड़ रुपये का निवेश करने जा रहे हैं। यह निवेश एआई डेवलपमेंट सॉल्यूशन प्रोजेक्ट के तहत होगा। इसके माध्यम से तीन हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। एक हजार प्रत्यक्ष और दो हजार लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। कहा कि भारत और इंग्लैंड के बीच संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं। विदेशों में बसे भारतीयों के लिए अयोध्या आना अब गर्व का विषय बन गया है। बता दें कि राज मिश्र मूल रूप से प्रदेश के मिर्जापुर जिले के निवासी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed