फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Mayor dedicated Kalyan Mandapam to the city residents

Ayodhya News: महापौर ने नगर वासियों को समर्पित किया कल्याण मंडपम

Mon, 03 Feb 2025 08:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 03 Feb 2025 08:24 PM IST
विज्ञापन
Mayor dedicated Kalyan Mandapam to the city residents

विज्ञापन
अयोध्या। नगर वासियों की बहु प्रतीक्षित साध उस वक्त पूरी हुई, जब महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने 479.64 लाख रुपये की लागत से रायबरेली हाईवे पर निर्मित कल्याण मंडपम समर्पित किया। उन्होंने मौजूद लोगों की सहमति से इस बहुउद्देश्यीय सामुदायिक भवन का नामकरण ''''मिथिला'''' के नाम पर करने की घोषणा की।


इसके पहले उन्होंने नगर आयुक्त संतोष शर्मा व क्षेत्रीय पार्षद मनीषा यादव के साथ पूजन- अर्चन और फीता काटकर कल्याण मंडपम का उद्घाटन किया। कल्याण मंडपम में हाॅल के अलावा पांच सुसज्जित कक्ष भी हैं, जो लोगों को न्यूनतम दर पर समारोह के आयोजन के लिए सुलभ होगा। इस मौके पर आयोजित समारोह में महापौर ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अयोध्या को चमकता नगर बनाने का संकल्प है। नगर निगम की टीम निरंतर प्रयास कर नगर को विकास की नई ऊंचाइयों की ओर ले जा रही है।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में डेढ़ साल में नवनिर्मित कल्याण मंडपम नगर वासियों को समर्पित किया गया है। यहां न्यूनतम खर्च में जरूरतमंद आयोजन कर सकेंगे। नगर वासियों से अयोध्या की स्वच्छता को बनाए रखने में सहयोग की अपेक्षा की। महापौर ने बताया कि कैंट क्षेत्र में सीवर लाइन बिछाई जा रही है। अंडर ग्राउंड विद्युतीकरण की योजना विचाराधीन है। अयोध्या को आदर्श नगर बनाने का संकल्प दोहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महापौर ने जल निकासी व्यवस्था को चुनौती के रूप में स्वीकार करते हुए कहा कि बड़ी सड़कों के लिए नगर निगम को सरकार की ओर रुख करना पड़ रहा है। यह अयोध्या का सौभाग्य है कि मुख्यमंत्री से जो भी मांग, यहां के विकास के लिए की जाती है, वह पूरी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed