{"_id":"6aff4bcc0e8fe426400c461a","slug":"martyrs-memorial-opened-for-devotees-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-163430-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: श्रद्धालुओं के लिए खुला हुतात्मा स्मारक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: श्रद्धालुओं के लिए खुला हुतात्मा स्मारक
Fri, 20 Nov 2026 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Fri, 20 Nov 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
नृपेंद्र मिश्र।
अयोध्या। राम मंदिर के निर्माण से जुड़े सभी कार्य पूरे हो चुके हैं। अब मंदिर के नियमित संचालन और रखरखाव (ऑपरेशन एवं मेंटेनेंस) की जिम्मेदारी श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को सौंपने की तैयारी है। इसके लिए निर्माण से जुड़ी कार्यदायी संस्थाओं से व्यवस्थाओं के हस्तांतरण की प्रक्रिया पर विचार किया जा रहा है। यह जानकारी राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने बृहस्पतिवार को दी।
राम मंदिर निर्माण समिति की दो दिवसीय बैठक बृहस्पतिवार से शुरू हुई। बैठक में शामिल होने के लिए नृपेंद्र मिश्र दोपहर में अयोध्या पहुंचे। उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर में निर्मित हुतात्मा स्मारक श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया है। अब श्रद्धालु मंदिर आंदोलन में जान गंवाने वाले कारसेवकों की स्मृति में बनाए गए इस स्मारक का दर्शन कर सकेंगे।
अयोध्या पहुंचने के बाद उन्होंने राम मंदिर परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति देखी और कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों व इंजीनियरों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि ऑडिटोरियम, विश्रामालय और ट्रस्ट कार्यालय का निर्माण प्रमुख परियोजनाओं में शामिल है। इसके अलावा जगद्गुरु मध्वाचार्य द्वार का निर्माण भी प्रगति पर है।
विज्ञापन
निर्माण समिति की बैठक में अगले दो दिनों तक परिसर की विभिन्न परियोजनाओं की बिंदुवार समीक्षा होगी। इसमें निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, समयसीमा और शेष कार्यों को पूरा करने की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। साथ ही मंदिर के नियमित संचालन के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं और जिम्मेदारियों के हस्तांतरण की रूपरेखा पर भी विचार होगा। बैठक में राम मंदिर ट्रस्ट के सचिव जगद्गुरु जगदीश आफले सहित कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी और इंजीनियर मौजूद रहे।
बाउंड्रीवॉल का 90 फीसदी काम पूरा, तीन वॉच टावर तैयार
अयोध्या। मंदिर परिसर की बाहरी सुरक्षा के लिए बनाई जा रही बाउंड्रीवॉल का करीब 90 फीसदी निर्माण पूरा हो चुका है। नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए परिसर में कुल 18 वॉच टावर बनाए जाने हैं। इनमें से तीन का निर्माण पूरा हो गया है, जबकि शेष टावरों का काम तेजी से कराया जा रहा है। दिसंबर तक पूरी बाउंड्रीवॉल का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके पूरा होने से मंदिर परिसर की बाहरी सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी।