फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Many congratulations to the brave martyrs...

Ayodhya News: वीर शहीदों कोटि-कोटि अभिनंदन है...

Fri, 19 Dec 2025 01:41 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Many congratulations to the brave martyrs...
कवि सम्मेलन में मौजूद कवि व अन्य - फोटो : कवि सम्मेलन में मौजूद कवि व अन्य
अयोध्या। महर्षि दलितोत्थान समिति की ओर से अयोध्या में विजय दिवस के उपलक्ष्य में गणपति गेस्ट हाउस में संस्कृति निदेशालय लखनऊ के सहयोग से एक शाम शहीदों के नाम कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कवि सम्मेलन का उद्घाटन महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने किया। सतना से आईं कवयित्री कृपा संगम ने सरस्वती वंदना से काव्य पाठ की शुरुआत की। प्रयागराज से आए अटल नारायण ने गंगा मां की महिमा बताते हुए पढ़ा कि गंगा पर रसपान कर सभी तर जाते हैं...। शैलेंद्र मासूम ने भारत मां की माटी को वंदन है, वीर शहीदों कोटि-कोटि अभिनंदन है...सुनाकर जोश भर दिया। बाराबंकी के शिव कुमार व्यास ने भी रचना पढ़ी। उन्नाव से आए सहायक आबकारी आयुक्त अनुराग मिश्र गैर ने गजल व गीतों से समां बांध दिया। संयोजक अशोक टाटंबरी, कृपा संगम, अंकिता तिवारी, राजीव मतवाला, सौरभ त्रिपाठी, प्रद्युम्न नाथ तिवारी, ऋतेश मिश्र, वेद प्रकाश सहित अन्य कवियों ने अपने-अपने काव्य पाठ से श्रोताओं को बांधे रखा। संचालन विकास सिंह बौखल ने किया। नागा शुभम दास ने आभार ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed