फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Maharishi Valmiki Jayanti to be celebrated at Ram Mandir on the 26th

Ayodhya News: राम मंदिर में 26 को मनेगी महर्षि वाल्मीकि जयंती

Fri, 23 Oct 2026 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 23 Oct 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Maharishi Valmiki Jayanti to be celebrated at Ram Mandir on the 26th
मह​र्षि वाल्मीकि का मंदिर।
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र परिसर में 26 अक्तूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। न्यासी डॉक्टर निर्मला यादव को इस समारोह का प्रभारी बनाया गया है। बृहस्पतिवार शाम महोत्सव की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया गया।
विज्ञापन

धार्मिक समिति बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्र, सचिव जगदीश आफले, आचार्य केशव और इंद्र देव मिश्र सहित कई जिम्मेदार लोग शामिल हुए। परिसर स्थित वाल्मीकि मंदिर में शाम चार बजे से महोत्सव शुरू होगा। इसमें समाज के संत, विशिष्ट प्रतिनिधि और ट्रस्ट से संबंधित करीब 250 मेहमान उपस्थित रहेंगे। मंदिर को खूबसूरती से सजाया जाएगा।
विज्ञापन

समारोह के मुख्य वक्ता पूज्य महंत हनुमत निवास मिथिलेश नंदिनी शरण होंगे। वह प्रभु श्रीराम और महर्षि वाल्मीकि के आत्मिक और आध्यात्मिक संबंधों पर चर्चा करेंगे। महोत्सव में वाल्मीकि विग्रह का षोडशोपचार पूजन और अभिषेक होगा। उनकी आरती की जाएगी और वाल्मीकि रामायण का पाठ जारी रहेगा। प्रसाद वितरण के बाद अतिथियों को विदा किया जाएगा। डॉक्टर निर्मला यादव ने आज बातचीत में बताया कि महर्षि वाल्मीकि हिंदू समाज के आध्यात्मिक गुरु हैं। उनकी जीवन यात्रा समाज को सदैव प्रेरणा देती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed