{"_id":"68befadb38d36cfa2e034729","slug":"lucknow-defeated-jhansi-in-a-one-sided-match-ayodhya-news-c-97-1-slko1023-134877-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: एकतरफा मुकाबले में लखनऊ ने झांसी को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: एकतरफा मुकाबले में लखनऊ ने झांसी को हराया
Mon, 08 Sep 2025 09:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Mon, 08 Sep 2025 09:18 PM IST
विज्ञापन
27-डाभासेमर स्टेडियम में प्रदेशीय महिला हॉकी प्रतियोगिता में जीत के लिए संघर्ष करतीं खिलाड़
अयोध्या। पं. दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रदेशीय सीनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ डाभासेमर स्टेडियम में सोमवार को धूमधाम से हुआ। प्रतियोगिता के पहले दिन कुल पांच मैच खेले गए।
पहला मैच वाराणसी मंडल और बस्ती मंडल के बीच होना था, लेकिन बस्ती मंडल के वॉकओवर देने के कारण वाराणसी को विजेता घोषित किया गया। दूसरा मुकाबला आगरा और कानपुर के बीच खेला गया। इसमें आगरा ने रोमांचक खेल में 2-1 से जीत दर्ज की। तीसरे मैच में मुरादाबाद ने गोरखपुर को कड़े संघर्ष में 1-0 से पराजित किया। चौथे मैच में अलीगढ़ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सहारनपुर को 3-1 से मात दी। वहीं पांचवें मैच में लखनऊ ने झांसी पर दबदबा कायम रखते हुए एकतरफा मुकाबले में 6-0 से जीत हासिल की। छठवें मैच में सहारनपुर और चित्रकूट के बीच मुकाबला हुआ। सहारनपुर 5-0 से विजयी हुआ। प्रतियोगिता के पहले दिन हुए रोमांचक मुकाबलों को देखने के लिए खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह दिखाई दिया। प्रतियोगिता का समापन 13 सितंबर को होगा।
इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना व अंतरराष्ट्रीय हॉकी प्रशिक्षिका रंजना गुप्ता ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने प्रतियोगिता में शामिल सभी मंडलों की टीमों को शुभकामनाएं दीं।