फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   loving couple hanged themselves In Ayodhya girl died and boy condition critical

UP News: प्रेमी युगल ने खाई साथ जीने-मरने की कसमें... फिर उठाया खौफनाक कदम, युवती की मौत; युवक की हालत नाजुक

Mon, 24 Mar 2025 02:44 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 24 Mar 2025 02:44 PM IST
सार

अयोध्या में प्रेमी युगल ने साथ जीने-मरने की कसमें खाईं। फिर अपने-अपने घर में फंदे से झूल गए। युवती की मौत हो गई। वहीं युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। 

विज्ञापन
loving couple hanged themselves In Ayodhya girl died and boy condition critical
श्वेता कुमारी उर्फ रानी की फाइल फोटो, घर पर एकत्र परिजन व अन्य - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के अयोध्या में रविवार की रात युवक और युवती ने अपने-अपने घरों में फांसी लगा ली। युवती की मौत हो गई, जबकि युवक की हालत नाजुक है। घटना से घरों में रोना पिटना मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। 

विज्ञापन


घटना पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के चांदपुर हरबंस गांव की है। गांव निवासी राकेश कुमार के बेटी श्वेता कुमारी उर्फ रानी (20) ने फांसी लगाकर जान दे दी। वह इंटरमीडिएट की छात्रा थी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- BJP के आठ वर्ष: 'किसान करता था सुसाइड, लोग बोलते जहां से गड्ढा शुरू वहीं से UP...'; सीएम योगी की 10 बड़ी बातें
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा गांव के ही अजय गौड़ के बेटे मनीष गौड़ ने फांसी लगा ली। घरवालों ने देखा तो उसे उतारकर आनन फानन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां हालत नाजुक देखते हुए उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।

ग्रामीणों ने दबी जुबान दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चलने की बात कही। हालांकि कोई खुलकर बात करने को तैयार नहीं हुआ। घटना के बाद से गांव में मातम पसरा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed