फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Logo designer Ratnesh and researcher Geetika got the title of best

Ayodhya News: लोगो डिजायनर रत्नेश व शोधार्थी गीतिका को सर्वश्रेष्ठ का खिताब

Tue, 04 Mar 2025 09:04 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 09:04 PM IST
विज्ञापन
Logo designer Ratnesh and researcher Geetika got the title of best
अयोध्या। प्रदेश की राज्यपाल व कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल ने स्वर्ण जयंती वर्ष समारोह में सर्वश्रेष्ठ लोगो डिजायनर का खिताब फैशन डिजाइनिंग और गारमेंट टेक्नॉलाजी के रत्नेश यादव को दिया। वर्ष 2024 की सर्वश्रेष्ठ शोधार्थी के रूप में डॉ. गीतिका श्रीवास्तव को सम्मानित किया।
विज्ञापन


विवेकानंद प्रेक्षागृह में मंगलवार को आयोजित समारोह में राज्यपाल ने साहित्यक गतिविधि में निबंध लेखन में मौसम कौशल, पोस्टर मेकिंग में पल्लवी, वाद विवाद में अभिष्ट दीक्षित व पुस्तक परिचर्चा में अंकिता कुमार को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया। सांस्कृतिक गतिविधि में शेरो शायरी के लिए नीरज मौर्य, एकल नृत्य में पारस कुमार, कविता पाठ में अभिषेक श्रीवास्तव, समूह नृत्य में प्रिंसी पांडेय, रितिका दुबे, नित्या सोनी, छवि चौरसिया व कादिजा खातून को प्रथम पुरस्कार दिया।
विज्ञापन


इसी तरह एकल गायन में अभिषेक श्रीवास्तव, समूह गायन में प्रियांशी सेठ, मानवी सिंह, नैंसी सिंह, आकृति मणि त्रिपाठी, काजल त्रिपाठी व उमा पांडेय को प्रथम पुरस्कार दिया। नाट्य प्रतियोगिता में दीपक शर्मा, शुभम यादव, अमित सिंह, प्रिया मिश्रा, अविनाश सिंह, कीर्ति गुप्ता, शिवम राय, शिवांगी चतुर्वेदी, रितिका सिंह व गणेश गुप्त को प्रथम पुरस्कार से पुरस्कृत किया। पेंटिंग में हर्षिता सिंह को पहला पुरस्कार मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेल गतिविधि के तहत टेबल टेनिस बालिका वर्ग में श्रेया सिंह, बालक वर्ग में अनुभव सिंह यादव, बैडमिंटन बालिका वर्ग में अंशिका सिंह व बालक वर्ग में अभिनव वर्मा को प्रथम पुरस्कार दिया गया। कबड्डी बालक वर्ग में विजेता टीम श्री अवध सिंह मेमोरियल कॉलेज और बालिका वर्ग में भी इसी कॉलेज की टीम को ट्राफी दी गई। वॉलीबॉल बालिका वर्ग में साकेत कॉलेज और बालिका वर्ग में डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की टीम को ट्राफी सौंपी गई।

योग गतिविधि के बालक वर्ग में कमलेश और बालिका वर्ग में साक्षी सिंह को प्रथम पुरस्कार दिया गया। सर्वश्रेष्ठ एनसीसी कैडेट का खिताब आकाश पांडेय व रिद्धी सिंह को दिया गया। गोद लिए गांव की खेल गतिविधियों के तहत 100 मीटर रेस बालक वर्ग में आदर्श, यश यादव व अंशुल यादव और बालिका वर्ग में सिमरन, मानवी यादव व साक्षी पांडेय को प्रथम पुरस्कार दिया गया।


जूनियर खो खो बालिका वर्ग में पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिहारीपुर, जूनियर कबड्डी बालक वर्ग में भी यही विद्यालय, बैडमिंटन बालिका वर्ग में निधि सिंह व बालक वर्ग में श्लोक चतुर्वेदी को प्रथम पुरस्कार दिया गया। आंगनबाड़ी गतिविधि में केंद्र के बच्चों में कुनाल, तनु, अर्नव, रिमझिम, गर्भवती महिला कलावती, श्रेष्ठ कार्यकत्री सीमा सिंह, वंदना वर्मा, रीता मौर्या, अर्चना मौर्या व मंजू सिंह को पुरस्कृत किया गया। श्रेष्ठ सर्वेयर के रूप में दीप शिखा, दीप्शा और सुनील यादव पुरस्कृत हुए। पांच ग्राम प्रधानों को भी राज्यपाल ने पुरस्कृत किया। इनमें टोनिया के काशी राम रावत, कुरावा की सरस्वती देवी, फिरोजपुर की सोनम सिंह, माधवपुर के ऋषिकेश वर्मा और चांदपुर कैल की उर्मिला निषाद शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed