फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   List of 115 centres for board exams released

Ayodhya News: बोर्ड परीक्षा के लिए 115 केंद्रों की सूची जारी

Wed, 31 Dec 2025 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 31 Dec 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
List of 115 centres for board exams released
अयोध्या। यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर जिले में पिछले एक माह से चल रही खींचतान का आखिरकार समाधान हो गया है। बुधवार को परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी कर दी गई। जिले में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 77,578 बच्चों की बोर्ड परीक्षा 115 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। पहले 109 केंद्र निर्धारित किए गए थे। सूची जारी होते ही कई विद्यालयों के प्रबंधक और प्रधानाचार्य ने बड़ी संख्या में आपत्तियां दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


आपत्तियों में केंद्रों की दूरी, भवन की स्थिति, छात्र संख्या और परीक्षा संचालन से जुड़ी समस्याओं का हवाला दिया गया था। इसके बाद जिलाधिकारी के अध्यक्षता में बनी समिति ने चार दिसंबर तक कुल 121 आपत्तियों को स्वीकार किया था। समिति ने सभी बिंदुओं पर विस्तार से जांच की और 11 दिसंबर को बैठक के बाद चार नए परीक्षा केंद्र जुड़े। इन चार केंद्रों के जुड़ने के बाद कुल परीक्षा केंद्रों की संख्या 113 हो गई थी। इसके बाद 17 दिसंबर को माध्यमिक परिषद के वेबसाइट पर अपलोड किया गया था। फिर 30 दिसंबर को माध्यमिक परिषद ने दो और परीक्षा केंद्र बढ़ाए। इसके साथ ही जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 115 केंद्र तय हो गए। बुधवार को इन केंद्रों पर अंतिम मुहर लगाते हुए सूची को फाइनल घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

डीआईओएस डॉ. पवन तिवारी ने बताया कि अब परीक्षा केंद्रों की सूची पूरी तरह से अंतिम है और इसमें किसी भी प्रकार का संशोधन नहीं किया जाएगा। केंद्र व्यवस्थापकों, कक्ष निरीक्षकों और संबंधित कर्मचारियों को समय रहते दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




दो पालियों में संपन्न होगी बोर्ड परीक्षा

पहली पाली सुबह 8.30 से 11.45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2.00 से शाम 5.15 बजे तक होंगी। हाईस्कूल की परीक्षा 18 फरवरी से हिंदी से शुरू हो कर 12 मार्च को कृषि विषय के साथ समाप्त होगी। जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षा सामान्य हिंदी से शुरू होकर कंप्यूटर विषय के साथ संपन्न होगी। यूपी बोर्ड परीक्षा से पहले प्रैक्टिकल का आयोजन 24 जनवरी से नौ फरवरी के बीच किया जाएगा। विज्ञान वर्ग के 10वीं और 12वीं का जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान और भौतिक विज्ञान का प्रैक्टिकल परीक्षा होगा। कला वर्ग में भूगोल, गृह विज्ञान सहित अन्य विषय का प्रैक्टिकल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed