{"_id":"68601b35df2f1336b00f060f","slug":"lightnings-hide-and-seek-caused-havoc-in-the-summer-ayodhya-news-c-97-1-ayo1005-131127-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: बिजली की आंख-मिचौली ने गर्मी में छुड़ाए छक्के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: बिजली की आंख-मिचौली ने गर्मी में छुड़ाए छक्के
Sat, 28 Jun 2025 10:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sat, 28 Jun 2025 10:11 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। शहर के विभिन्न इलाकों में शुक्रवार को रात भर बिजली की आंख-मिचौली ने भीषण गर्मी में लोगों के छक्के छुड़ा दिए। कुछ इलाकों में तो आधी रात तक आपूर्ति बहाल हो गई, लेकिन कई जगहों पर रात भर ट्रिपिंग से लोग परेशान रहे और जैसे-तैसे रात बिताई।
शुक्रवार शाम शहर के लालबाग, चौक व कैंट बिजली उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में लोगों ने बिजली संकट का सामना किया। मलिकपुर के पास लाइन में फाल्ट होने से लालबाग क्षेत्र में लगभग छह घंटे की कटौती हुई। रात 12 बजे बिजली आई भी तो भोर तक कई बार आवाजाही लगी रही। दिन में भी बार-बार ट्रिपिंग होती रही। यही हाल कैंट बिजलीघर से जुड़े इलाकों में भी रहा। रात लगभग 11 बजे बिजली आई तो थोड़ी देर में ही ट्रांसफार्मर दगा दे गया। किसी तरह लोगों ने रात गुजारी।
यहां से जुड़े व्यवसायी अरुण चौधरी ने बताया कि शनिवार को कई बार 10-15 मिनट के लिए बिजली कटौती हुई। सही ढंग से इनवर्टर भी चार्ज नहीं हो पाया। क्षेत्र के कई रेस्टोरेंट, शॉपिंग मॉल, दफ्तरों में भी लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ा। चौक उपकेंद्र से जुड़े अंगूरीबाग कॉलोनी में तो लोग रात में सड़क पर आकर आक्रोश जताने लगे। मौके पर आई पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
यहीं के राठहवेली दिलकुशा मोहल्ला निवासी राजेश कुमार ने बताया कि शाम से ही बिजली गई तो देर रात आई। इस बीच छोटे-छोटे बच्चे में छटपटाते रहे। अधिशासी अभियंता मनीष चौबे ने बताया कि शुक्रवार को कई इलाकों में फाल्ट से दिक्कत हुई थी, जिसे रात तक ही दुरुस्त करा दिया गया था।