फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Lawyers boycott proceedings over SDM's inaction

Ayodhya News: एसडीएम की निष्क्रियता पर अधिवक्ताओं ने किया बहिष्कार

Tue, 16 Jun 2026 09:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 16 Jun 2026 09:23 PM IST
विज्ञापन
Lawyers boycott proceedings over SDM's inaction
मिल्कीपुर। अधिवक्ता संघ ने एसडीएम की ओर से साथी अधिवक्ता की भूमि से अतिक्रमण न हटवाने पर दो दिवसीय बहिष्कार का ऐलान किया है। इस निर्णय के तहत एसडीएम व तहसील की न्यायालयों में कामकाज ठप रहेगा।
विज्ञापन




अधिवक्ता रामकेवल मिश्र निवासी कुरावन पूरे बैजू मिश्र की डिक्रीशुदा भूमि पर उसी गांव के रामबली ने जबरन लोहे की गुमटी रख दी थी। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अमित मिश्र के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने एसडीएम से इसकी शिकायत की थी। एसडीएम ने गुमटी हटवाने का आश्वासन भी दिया था। काफी दिन बीत जाने के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया। अधिवक्ताओं का आरोप है कि एसडीएम इस मामले में कोई रुचि नहीं ले रहे हैं। इसी कारण मंगलवार को अधिवक्ताओं ने बैठक करते हुए बहिष्कार का निर्णय लिया। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अमित मिश्र ने बताया कि एसडीएम को बहिष्कार के निर्णय से अवगत करा दिया गया है। उन्होंने अतिक्रमण हटाने के लिए दो दिनों का समय दिया है। यदि इस अवधि में कोई कार्रवाई नहीं होती है, तो बुधवार को फिर बैठक होगी। इस बैठक में आगे की रणनीति तय की जाएगी। इस संबंध में एसडीएम से पक्ष जानने का संपर्क की कोशिश की गई पर उनका फोन रिसीव नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed