फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Law and order has failed in the entire state including Lucknow: Ajay Rai

लखनऊ सहित पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था फेल : अजय राय

Fri, 21 Mar 2025 10:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Mar 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
Law and order has failed in the entire state including Lucknow: Ajay Rai
- पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, बोले पीड़ित परिवार को सांत्वना देने सत्ता पक्ष का न पहुंचना दुर्भाग्यपूर्ण
विज्ञापन

फोटो-35
सोहावल। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने सोहावल क्षेत्र पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की। प्रदेश अध्यक्ष लखनऊ के मलीहाबाद में सोहावल क्षेत्र की महिला की हुई हत्या के पीड़ित परिवार से मिलने गए थे। उन्होंने कहा कि राजधानी लखनऊ सहित पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था फेल हो गई है। जंगल राज कायम है। यहां तक की प्रदेश में अधिवक्ता भी सुरक्षित नहीं है। उनके ऊपर भी हमले हो रहे है।
कहा कि बिना नंबर के राजधानी में खुलेआम वाहन चल रहे हैं। अपराधियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने बताया की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या मुख्यालय पर आए थे। वहां से मात्र 25 किलोमीटर दूर पीड़िता का गांव है। लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री पीड़ित परिवार से मिलने यहां तक नहीं आ सके। इतना ही नहीं पीड़ित परिवार को अयोध्या मुख्यालय बुलाकर भी सांत्वना नहीं दे सके। इस दौरान जिला अध्यक्ष चेत नारायण सिंह ने पीड़िता के पति को 11000 की आर्थिक सहायता राशि का चेक प्रदान किया।
विज्ञापन

इस मौके पर महानगर अध्यक्ष सुनील गौतम, पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह, रामदास वर्मा, पीसीसी सदस्य महेश वर्मा, मलिहाबाद के पूर्व विधायक इंदल प्रसाद रावत, रामेंद्र त्रिपाठी, राज कुमार पांडेय, अनिल तिवारी, अशोक कनौजिया अनिल सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed