फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Lack of information deprives people of free legal aid: Justice Lavania

जानकारी के अभाव में निशुल्क कानूनी सहायता से वंचित रह जाते हैं लोग: न्यायमूर्ति लवानिया -

Sun, 22 Feb 2026 10:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 22 Feb 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
Lack of information deprives people of free legal aid: Justice Lavania
36- अवध विश्वविद्यालय में लगे कैंप का अवलोकन करते  न्यायमूर्ति सौरभ लवानिया।-संवाद
अयोध्या। जानकारी के अभाव में निर्बल वर्ग अक्सर निःशुल्क कानूनी सहायता से वंचित रह जाते हैं। शासन की ओर से चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं को उसके पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाना ही उद्देश्य है। यह बातें उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति एवं फैजाबाद जिला अदालत के प्रशासनिक जज सौरभ लवानिया ने कहीं। वह रविवार को अवध विश्वविद्यालय के विवेकानंद सभागार में मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के उद्घाटन पर बोल रहे थे। शिविर में 16 विभागों की योजनाओं का 197 लाभार्थियों को लाभ दिया गया।
विज्ञापन

न्यायमूर्ति ने कहा कि तहसील स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक निशुल्क विधिक सहायता प्रदान करने का प्रावधान किया गया है। राष्ट्रीय, राज्य, जिला और तहसील विधिक सेवा प्राधिकरणों के माध्यम से इन योजनाओं के संचालन और जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव रंजनी शुक्ला ने बताया कि लघु शिविरों के माध्यम से जनपद में जागरूकता फैलाई जा रही है। इस अभियान के तहत अब तक 25000 लाभार्थियों को चिह्नित कर जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया है। कार्यक्रम का संचालन कर रहे एसीजेएम महेंद्र सिंह पासवान ने कहा कि अब न्यायालय खुद चलकर चौपालों तक जाएगा। नोडल अधिकारी एडीजे अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि शिविर में 16 विभागों की कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत 197 लाभार्थियों को न्यायमूर्ति ने प्रमाण पत्र दिए। कार्यक्रम में जनपद न्यायाधीश रणंजय कुमार वर्मा, जिलाधिकारी निखिल टीका राम फुंडे और अधिवक्ता संघ अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्रा, नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार, मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। रुदौली के एक पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य आदित्य पाठक के नेतृत्व में बालिकाओं ने आत्मरक्षा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

आग पर काबू पाने का किया प्रदर्शन
मुख्य अग्निशमन अधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में अग्निशमन विभाग ने आग पर काबू पाने और आकस्मिक घटनाओं से बचने के लिए प्रदर्शन किया। मेडिकल टीम ने हार्ट अटैक आने पर तुरंत उपचार की जानकारी दी, जबकि शिक्षा विभाग ने ''''बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ'''' और भ्रूण हत्या रोकने पर मार्मिक प्रदर्शन प्रस्तुत किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से एक सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया था, जो आकर्षण का केंद्र रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई विभागों की रही भागीदारी
इस मेगा शिविर में श्रम विभाग, मत्स्य विभाग, जिला पंचायत राज विभाग, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, कृषि विभाग, खाद्य रसद विभाग और कौशल विकास मिशन जैसे कई विभागों ने भाग लिया। समाज कल्याण विभाग, युवा कल्याण विभाग, जिला उद्योग प्रोत्साहन विभाग, चिकित्सा एवं परिवार कल्याण विभाग और डूडा भी उपस्थित थे। इन सभी विभागों ने अपने-अपने क्षेत्रों में चिह्नित लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed