फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Laborers returned, temple construction work intensified

Ayodhya News: छुट्टी पर गए मजदूर लौटे, तेज हुआ मंदिर निर्माण कार्य

Thu, 14 Nov 2024 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Thu, 14 Nov 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
Laborers returned, temple construction work intensified
राममंदिर परिसर में चल रहा निर्माण कार्य। स्रोत :  ट्रस्ट
अयोध्या। राममंदिर निर्माण की गति एक बार फिर तेज हो गई है। दीपावली व छठ पर्व पर छुट्टी पर गए मजदूर व कारीगर लौट आए हैं। बुधवार से निर्माण कार्यों की गति बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन


राममंदिर के शिखर सहित परकोटा, सप्तमंडपम व शेषावतार मंदिर के निर्माण का काम एक बार फिर गति पकड़ने लगा है। बताया गया कि लगभग 1800 मजदूरों ने काम शुरू कर दिया है। दीपावली व छठ पर्व के अवसर पर मजदूर व कारीगर छुट्टी पर चले गए थे जिसके चलते पखवाड़े भर से राममंदिर निर्माण की गति प्रभावित थी, अब मजदूर लौट आए हैं।
विज्ञापन


राममंदिर के शिखर निर्माण का काम तेज कर दिया गया है। शिखर की आठवीं लेयर ढाली जा रही है। इसके अलावा सप्तमंडपम के सात मंदिरों का काम भी तेज कर दिया गया है। वहीं शेषावतार मंदिर की नींव का काम पूरा होने के बाद स्ट्रक्चर का काम भी प्रारंभ कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रस्ट की ओर से बताया गया कि राममंदिर के प्रथम व दूसरे तल पर लगने वाले दरवाजों को स्वर्ण जड़ित करने की तैयारी भी की जा रही है। हैदराबाद के कारीगर इन दोनों तल के दरवाजों को आकार दे रहे हैं। दरवाजों की माप ली जा चुकी है, पहले इन पर तांबे की परत चढ़ाई जाएगी फिर सोना जड़ा जाएगा।


राममंदिर के गर्भगृह के सभी दरवाजे पहले से ही स्वर्णजड़ित हैं। राममंदिर के ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि छुट्टी पर गए मजदूर लौट आए हैं, काम की गति तेज हो गई है। परकोटा सहित अन्य निर्माण के लिए दो शिफ्टों में आठ-आठ घंटे मजदूर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed