{"_id":"66cbcbaeabc55fdd5f0ecd04","slug":"krishna-janmashtami-ayodhya-s-ram-darbar-will-open-at-midnight-today-also-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Krishna Janmashtami : आज मध्यरात्रि में भी खुलेगा अयोध्या का राम दरबार, जन्मभूमि में जलाभिषेक की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Krishna Janmashtami : आज मध्यरात्रि में भी खुलेगा अयोध्या का राम दरबार, जन्मभूमि में जलाभिषेक की तैयारी
Mon, 26 Aug 2024 05:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या/मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या/मथुरा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 26 Aug 2024 05:56 AM IST
सार
श्रीराम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास महाराज कल मथुरा पहंच गए हैं। सोमवार की मध्य रात्रि में वह श्रीकृष्ण जन्मभूमि में ठाकुरजी का जन्म महाभिषेक करेंगे।
विज्ञापन
रामलला का किया गया अलौकिक शृंगार
- फोटो : श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट
विस्तार
रामनगरी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्रीरामलला का दरबार मध्य रात्रि में भी खुलेगा। रामलला के दर्शन अभी सुबह 6:30 बजे से रात दस बजे तक होते हैं। रात दस बजे की शयन आरती के बाद मंदिर का पट बंद किया जाता है। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मध्यरात्रि 12 बजे मनाया जाएगा इसलिए सोमवार को रामलला का दरबार मध्यरात्रि में भी खुलेगा। हालांकि इसमें भक्त शामिल नहीं हो पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
रामलला की पांचों आरती का लाइव प्रसारण जल्द
श्रीरामलला की पांचों आरती के लाइव प्रसारण का लाभ भक्तों को जल्द ही मिलेगा। इसके लिए दूरदर्शन परिसर में स्थायी उपकरण लगाने की तैयारी कर रहा है। सेटअप तैयार होते ही सुबह 4 बजे की मंगला आरती, सुबह 6 बजे की श्रृंगार आरती, दोपहर 12 बजे की भोग आरती, शाम 7 बजे की संध्या आरती, रात 10 बजे की शयन आरती का लाइव प्रसारण होगा।
विज्ञापन
जन्मभूमि में आज मध्य रात्रि महंत नृत्य गोपाल दास करेंगे ठाकुरजी का जन्म महाभिषेक
श्रीराम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास महाराज कल मथुरा पहंच गए हैं। सोमवार की मध्य रात्रि में वह श्रीकृष्ण जन्मभूमि में ठाकुरजी का जन्म महाभिषेक करेंगे। वेद मंत्रोच्चारों के बीच उनके सानिध्य में सोने और चांदी से जड़ित शंख से ठाकुरजी का अभिषेक किया जाएगा। संत महेंद्र दास ने बताया कि महंत नृत्यगोपाल दास 29 अगस्त तक मथुरा में प्रवास करेंगे।
उधर, सीताराम दरबार मंदिर में पत्रकारों से पत्रकारों से बात करते नृत्य गोपाल दास ने कहा कि जिस तरह अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है। उसी तरह मथुरा में भी भगवान श्रीकृष्ण के मंदिर का निर्माण होगा। राम मंदिर के निर्माण में जितना समय और संघर्ष भक्तों को करना पड़ा, उतना इंतजार भगवान श्रीकृष्ण के मंदिर के लिए नहीं करना पड़ेगा।