फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Know every information related to Ram Temple in your own language

Ayodhya News: अपनी भाषा में जानिए राम मंदिर से जुड़ी हर जानकारी

Sat, 27 Dec 2025 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 27 Dec 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Know every information related to Ram Temple in your own language
24- राम मंदिर में शनिवार को सजा रामलला का विग्रह- ट्रस्ट
नितिन मिश्र
विज्ञापन

अयोध्या। राम जन्मभूमि मंदिर से जुड़ी जानकारी अब देश-विदेश के श्रद्धालुओं को उनकी अपनी भाषा में उपलब्ध होगी। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट को अपडेट करते हुए इसे 104 भाषाओं में सूचना उपलब्ध कराने योग्य बना दिया है।
इस पहल का मकसद दुनिया भर से आने वाले श्रद्धालुओं को दर्शन, व्यवस्था और मंदिर से जुड़ी अहम जानकारियां सरलता से उपलब्ध कराना है। राम मंदिर ट्रस्ट समय-समय पर वेबसाइट (srjbtkshetra.org) को अपडेट करता है, ताकि यह श्रद्धालुओं के लिए एक महत्वपूर्ण प्लेटफार्म बन सके।
विज्ञापन

वेबसाइट पर दर्शन-आरती का समय, नियम-निर्देश, दान से जुड़ी जानकारी, अयोध्या के दर्शनीय स्थल, रहने के प्रमुख स्थानों को दर्शाया गया है। अब वेबसाइट पर उपलब्ध सूचना को विभिन्न भारतीय और विदेशी भाषाओं में पढ़ा जा सकेगा। इनमें हिंदी, अंग्रेंजी, संस्कृत, सिंधी, पंजाबी, गुजराती, तमिल, मैथिली, नेपाली, डोंगरी, रूसी, इटालियन सहित अन्य भाषाएं शामिल हैं। इससे विदेशी श्रद्धालुओं और प्रवासी भारतीयों को विशेष सुविधा मिलेगी। राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि देश-विदेश के श्रद्धालुओं की ओर से यह मांग आई थी कि वेबसाइट पर ऐसी सुविधा उपलब्ध कराई जाए, जिससे लोग अपनी भाषा में जरूरी सूचनाएं व जानकारियां प्राप्त कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

वेबसाइट से पास बनवाने में श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही थी। तकनीकी टीम ने इस पर करीब एक पखवाड़े तक काम किया। भाषा की बाधा समाप्त होने से श्रद्धालु राम मंदिर से भावनात्मक रूप से और अधिक जुड़ सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed