फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Knockout round begins in national hockey tournament; players display their mettle in 13 matches.

Ayodhya News: राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में नॉकआउट दौर शुरू, 13 मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Fri, 04 Sep 2026 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 04 Sep 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Knockout round begins in national hockey tournament; players display their mettle in 13 matches.
डाभासेमर स्टेडियम में आयोजित हाॅकी प्रतियोगिता में जीत के लिए संघर्ष करतीं ​खिलाड़ी।
अयोध्या। जवाहर नवोदय विद्यालय में चल रही राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए। लगभग 13 मैचों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। मुकाबले पूरे होने के साथ प्रतियोगिता नॉकआउट दौर में पहुंच गई। अंडर-19 के पहले सेमीफाइनल में लखनऊ संभाग और भुवनेश्वर की टीमें आमने-सामने रहीं।
विज्ञापन

अंडर-17 बालिका वर्ग में पटना ने शिलांग को 4-0, लखनऊ ने चंडीगढ़ को 6-0, पुणे ने अहमदाबाद को 2-0 और हैदराबाद ने भोपाल को 2-0 से हराया। भुवनेश्वर ने शिलांग को 7-0, पटना ने चंडीगढ़ को 3-0 और भुवनेश्वर ने लखनऊ को 1-0 से शिकस्त दी। अंडर-19 वर्ग में हैदराबाद ने पटना को 1-0, भुवनेश्वर ने पुणे को 4-0, चंडीगढ़ ने अहमदाबाद को 5-0 और लखनऊ ने भोपाल को 5-0 से हराया। वहीं पटना ने पुणे को 2-0 और भुवनेश्वर ने हैदराबाद को 1-0 से पराजित किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने खिलाड़ियों से मुलाकात की और कुछ देर तक मैच देखा। उन्होंने खिलाड़ियों को खेलों के महत्व और अयोध्या में विकसित हो रही खेल सुविधाओं के बारे में बताया। गेस्ट ऑफ ऑनर एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने बताया कि वह स्वयं भी खिलाड़ी रह चुके हैं और एक मैच में स्कूप उठाकर खेल का शुभारंभ कराया। मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह ने भी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया। उन्होंने नवोदय विद्यालय में पढ़ने के महत्व को रेखांकित करते हुए आयोजन की सफलता की शुभकामनाएं दीं। साथ ही खिलाड़ियों के ठहरने और भोजन की व्यवस्था की जानकारी ली। इस दौरान क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना भी मौजूद रहे। अतिथियों के सम्मान में छात्राओं ने संगीत शिक्षिका प्रियंका भारती के निर्देशन में स्वागत गीत और कजरी गीत प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाभासेमर स्टेडियम में आयोजित हाॅकी प्रतियोगिता में जीत के लिए संघर्ष करतीं खिलाड़ी।

डाभासेमर स्टेडियम में आयोजित हाॅकी प्रतियोगिता में जीत के लिए संघर्ष करतीं खिलाड़ी।

डाभासेमर स्टेडियम में आयोजित हाॅकी प्रतियोगिता में जीत के लिए संघर्ष करतीं खिलाड़ी।

डाभासेमर स्टेडियम में आयोजित हाॅकी प्रतियोगिता में जीत के लिए संघर्ष करतीं खिलाड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed